पूर्वी सिंहभूम भाजपा की कमेटी का विस्तार, सभी तबके को साधने की कोशिश
भारतीय जनता पार्टी की जिला कमेटी का विस्तार किया गया है। इसमें सभी तबके को जगह दी गई है। इसे लोकसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।
घाटशिला(पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव ने कमेटी का विस्तार किया है। भारी-भरकम कमेटी में महामंत्री हेमंत नारायण देव एवं कोषाध्यक्ष धनंजय पांडेय को बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव ने बताया कि भाजपा जिला कमेटी में वैसे सभी लोगों को स्थान दिया गया है जो पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। इसमें उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, सुदीप पटनायक, गुरुचरण राजवाड़, अर्चना सोरेन, सौरभ चक्रवर्ती, हीरामनी मुमरू, महामंत्री पद पर हेमंत नारायण देव व हराधन सिंह को बनाया गया। मंत्री की जिम्मेदारी रोहित कुईला, यमुना टुडू, हिमाशु मिश्र, दिपेश शर्मा, शिव रतन अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी धनंजय पांडेय को दी गई है। कार्यकारिणी सदस्यों में समर नाथ मुखर्जी, साकेत अग्रवाल, जयंत गिरी, सरोज साव, अनूप दास, रीता राय समेत 41 लोगों को रखा गया है।
ये रहे विशेष आमंत्रित सदस्य
विशेष आमंत्रित सदस्यों में राजकुमार पांडेय, शंभूनाथ मल्लिक, गौरीशंकर दास, रैयती विषई, अशोक अग्रवाल, कमल आचार्या, दीपक सिन्हा, कैलाश मेहता, भरत चंद्र भकत, विभाष दास, भीम बहादुर लामा, सुनील नाथ, संध्या रानी सरदार समेत 25 लोगों को मनोनीत किया गया है।
सांसद व विधायक स्थायी आमंत्रित सदस्य
स्थायी आमंत्रित सदस्यों में विद्युत वरण महतो, लक्ष्मण टुडू, मेनका सरदार, डा. दिनेशानंद गोस्वामी, दिनेश साव, बबलू प्रसाद, समीर महंती, तपन ओझा, रंजीत बाला समेत कुल 10 लोगों को स्थान दिया गया है। कार्यालय प्रभारी सुबोध सिंह, सह प्रभारी सुजय मन्ना, मीडिया प्रभारी ब्रजेश सिंह, सोशल मीडिया में नीरज अग्रवाल सह ओम प्रकाश शामिल हैं।