विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गा पूजा के कारण NH-220 पर चार दिनों तक लागू रहेगी 'नो एंट्री', यात्री वाहनों का परिचालन रहेगा सामान्य

Published: Sun, 18 Oct 2026 06:45 PM (IST)

दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ और सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने NH-220 पर यातायात नियमों में बदलाव किया है। 18 ...और पढ़ें

हाता और हल्दीपोखर क्षेत्र में सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए 18 से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी।

हाता और हल्दीपोखर क्षेत्र में सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए 18 से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी।

HighLights

  1. दुर्गा पूजा के कारण NH-220 पर यातायात नियमों में बदलाव।

  2. 18 से 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों की 'नो एंट्री'।

  3. यात्री वाहनों का परिचालन सामान्य रहेगा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

संसू, पोटका। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग-220 (NH-220) पर यातायात नियमों में बदलाव किया है। 
 
हाता और हल्दीपोखर क्षेत्र में सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए 18 से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी। हालांकि, इस दौरान यात्री वाहन सामान्य रूप से चलते रहेंगे।
 
यह निर्णय कोवाली और पोटका थाना प्रभारियों द्वारा पूजा पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी को दी गई लिखित सूचना के आधार पर लिया गया है। 
 
प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पर्व के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति न बने और श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के सुरक्षित माहौल में माता के दर्शन कर सकें।
 
नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नागा पुलिया और पोटका थाना क्षेत्र में रितिका ढाबा के समीप विशेष रूप से मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। 
 
इसके अलावा, नो एंट्री के प्रभावी क्रियान्वयन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। प्रशासन ने वाहन चालकों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है।