Move to Jagran APP

पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में एक बैंक भी करता दुर्गापूजा, जानिए

बिष्टुपुर मेन रोड पर सहकारी (को-आपरेटिव) बैंक द्वारा प्रतिवर्ष पंडाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 17 Oct 2018 03:21 PM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 05:00 PM (IST)
पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में एक बैंक भी करता दुर्गापूजा, जानिए
पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में एक बैंक भी करता दुर्गापूजा, जानिए

जमशेदपुर (वीरेंद्र ओझा)। आमतौर पर सार्वजनिक रूप से दुर्गापूजा का आयोजन संस्था या समिति करती है, लेकिन पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में एक बैंक भी दुर्गापूजा करता है। बिष्टुपुर मेन रोड पर वोल्टास बिल्डिंग के बगल में सहकारी (को-आपरेटिव) बैंक द्वारा प्रतिवर्ष पंडाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। कलश स्थापना से लेकर ना केवल मूर्ति का विसर्जन किया जाता है, बल्कि दुर्गापूजा के सारे विधि-विधान किए जाते हैं। सप्तमी से नवमी तक भोग वितरण भी किया जाता है। 

loksabha election banner

1975 से हो रही पूजा

बिष्टुपुर के शाखा प्रबंधक संतोष साहू ने बताया कि यहां 1975 से सहकारी बैंक द्वारा दुर्गापूजा की जा रही है। पहले इसका नाम बिहार स्टेट को-आपरेटिव बैंक था, जबकि अब यह झारखंड राज्य सहकारी बैंक हो गया है। पूजा झारखंड राज्य सहकारी बैंक दुर्गापूजा समिति की देखरेख में हो रही है, जिसके अध्यक्ष बिष्टुपुर मेन रोड स्थित सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक श्याम नंदन हैं। समिति के अन्य पदाधिकारी भी बैंक कर्मी ही होते हैं। 

सिंदूरदान के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

यहां मंगलवार को महासप्तमी के दिन सुबह 10 बजे मां की पुष्पांजलि की गई, जबकि दोपहर 12 बजे से भोग वितरण शुरू हुआ। बुधवार को महाअष्टमी के दिन भी दोपहर 12 बजे से भोग वितरण होगा। गुरुवार को नवरात्र पारण, हवन के बाद दोपहर 1.30 बजे कन्या पूजन के साथ अनुष्ठान का समापन होगा। शुक्रवार को सुबह 10 बजे सिंदूर दान के बाद मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.