Move to Jagran APP

Durga Puja 2022 : डांडिया के धमाल पर थिरके कदम, तस्वीरों में देखें महिलाओं ने कैसे की मस्ती

Durga Puja 2022 डांडिया का दौर शुरू हुआ तो देखते ही देखते कुर्सियां छोड़ महिलाएं स्टिक लेकर आ गए। फिर तो डांस का धमाल ऐसा मचा कि लोग मंत्रमुग्ध हो गए। जिसे देखो वही थिरक रहा था अजब सी मस्ती थी।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Wed, 28 Sep 2022 12:37 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 12:37 PM (IST)
Durga Puja 2022 : डांडिया के धमाल पर थिरके कदम, तस्वीरों में देखें महिलाओं ने कैसे की मस्ती
Durga Puja 2022 : डांडिया के धमाल पर थिरके कदम, तस्वीरों में देखें महिलाओं ने की कैसी मस्ती

जमशेदपुर : डांडिया के रसीले माहौल में सुहानी शाम कब चमकीली रात में तब्दील हो गई पता ही न चला। सोनारी स्थित योगा मेडिटेशन सेंटर में महिलाएं जब डांडिया रास खेलने लगी तो उत्साह का सैलाब के सामने वक्त भी ठिठका नजर आया। समारोह की शुरुआत समाजसेवी पूरबी घोष व आरएमएस हाई स्कूल की प्राचार्य प्रतिमा सिन्हा ने मां भगवती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान योग शिक्षिका पूनम वर्मा ने नारी शक्ति पर प्रकाश डाला।

loksabha election banner

बालीवुड के ननस्टाप गीतों पर खूब थिरकी महिलाएं

डांडिया का दौर शुरू हुआ तो देखते ही देखते कुर्सियां छोड़ महिलाएं स्टिक लेकर आ गए। फिर तो डांस का धमाल ऐसा मचा कि लोग मंत्रमुग्ध हो गए। जिसे देखो वही थिरक रहा था, अजब सी मस्ती थी। बालीवुड के नान स्टाप गीतों पर बड़े ही नहीं बच्चे भी खूब नाचे। जैसे-जैसे महफिल परवान चढ़ी लोगों का उत्साह भी बढ़ता गया।

एमएनपीएस में आगोमनि की रही धूम

मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल मां दुर्गा के आगमन को लेकर आगोमनि नामक कार्यक्रम मनाया गया। इसमें शिक्षिकाओं एवं छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत व भाषण के माध्यम से मां दुर्गा की स्तुति की गई। प्रिंसिपल आशु तिवारी ने इस कार्यक्रम की सराहना की।

नारी शक्ति में राष्ट्रभक्ति का भाव भरने का लिया संकल्प

जमशेदपुर : राष्ट्र सेविका समिति जमशेदपुर महानगर की ओर से शाम चार बजे से शस्त्र पूजन तथा विजयदशमी उत्सव तुलसी भवन बिष्टुपुर में आयोजित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अपर्णा सिंह, डा. कल्याणी कबीर, डा. पूनम साहाय, डा. मुदिता चंद्रा, चंदना तिवारी ने सहित सभी महिलाओं ने शस्त्र पूजन करते हुए संकल्प लिया कि देश की संपूर्ण नारी शक्ति में राष्ट्रभक्ति का भाव भरते हुए उन्हें सशक्त बनाएंगे।

राष्ट्र सेविका समिति के कार्य को और भी ज्यादा सुचारू रूप से चलाने के लिए परसुडीह की चिंका कुमारी को नगर शारीरिक प्रमुख, कदमा की विमला सिंह को नगर कार्यवाहिका, बिरसा नगर की मनुश्री को शाखा मुख्यशिक्षिका, गम्हरिया की हरप्रीत कौर को नगर व्यवस्था प्रमुख, परसुडीह की उमा शर्मा को नगर सेवा प्रमुख का दायित्व दिया गया। ये सभी घोषणाएं विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति ने की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुमन सिंह, डा. पुष्करबाला, अनीता प्रसाद, भारती सिंह, हरप्रीत कौर, आभा महतो, सरिता सत्यार्थी, मीना साहू, भारती सिंह, विशालाक्षी शेषाद्रि, पूनम सिंह, प्रतिमा चौहान, निरुपमा झा, प्रति कौरवा चन्दन बनर्जी आदि का योगदान रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.