Durga Puja 2022 : दुर्गापूजा घूमने से पहले जान लीजिए रूट चार्ट, वरना होगी परेशानी
Durga Puja 2022 लौहनगरी में दुर्गापूजा का उफान पूरे शबाब पर है। माहौल भक्तिमय हो चुका है। शुक्रवार से पंडालों में भीड़ उमड़ने लगेगी। सड़कों पर जाम की स्थिति होगी। ऐसे में घर से निकलने के पहले रूट चार्ट जान लें....
By Jitendra SinghEdited By: Published: Fri, 30 Sep 2022 10:42 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 10:42 AM (IST)
जमशेदपुर : अगर आप दुर्गापूजा घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो घर से निकलने के पहले यह जान लें कि कौन सी सड़क बंद रहेगी। किस सड़क से आप गंतव्य तक पहुंच पाएंगे। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि यह यातायात संचालन का आदेश आगामी एक से पांच अक्टूबर तक प्रत्येक दिन दोपहर दो बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक लागू रहेगा।
- मानगो से आटो रिक्शा शीतला मंदिर होते हुए साकची गोलचक्कर तक पहुंचेगी।
- वहीं साकची से मानगो जाने के लिए पुराना कोर्ट का रास्ता वन वे होगा।
- साकची से रामलीला मैदान होते हुए बारीडीह और सिदगोड़ा जा सकेंगे।
- जाम की स्थिति में एपेक्स अस्पताल होकर वाहनों को गुजारा जाएगा।
- काशीडीह पंडाल जाने वालों के लिए डीएसएम स्कूल के पास पार्किंग की व्यवस्था होगी।
- सागर होटल से काशीडीह पंडाल आने वाला रास्ता वाहनों के लिए बंद रहेगा, उसी तरह साकची राजीव गांधी चौक से पंडाल तक पैदल ही आना होगा।
- साकची मानगो से बारीडीह सिदगोड़ा भालुबासा, एग्रिको टेल्को तथा गोलमुरी की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन (दो पहिया वाहन को छोड़कर) मानगो पुल के दक्षिण भाग से भुइयांडीह मार्ग से होकर जाएगी।
- भुइयांडीह में श्मशान घाट के दायीं ओर तथा गोलमुरी, बर्मामाइन्स से साकची आने वाले वाहनों के लिए आरडी टाटा गोलचक्कर के पास पार्किंग की व्यवस्था होगी।
- साकची बंगाल क्लब पूजा पंडाल में आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था आमबागान एवं जुबली पार्क के गेट नं एक (टैगर एकेडमी) के सामने होगा।
- नीलडीह गोलचक्कर, तार कंपनी, टेल्को मेन गेट, लेबर ब्यूरो चौक से होते हुए गोविंपुर के तरफ वाहनों का परिचालन होगा। इस रूट पर वाहनों का ठहराव नहीं होगा।
- टेल्को पूजा पंडाल जाने वालों के लिए रूट चार्च
- टेल्को डी रोड पूजा में जाने वाले वाहनों की पार्किग इंजन पार्क में होगा।
- सबुज कल्याण संघ आने वालों को एसबीआइ के पास पार्किंग करना होगा।
- टेल्को के शिव पार्वती पूजा पंडाल के सामने पेट्रोल पंप के बगल में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
- टेल्को से बर्मामाइंस होते हुए से स्टेशन जाने के लिए बीपीएम स्कूल वाली सड़क का उपयोग होगा। यह रास्ता वन वे रहेगा।
- ट्यूब गेट के तरफ से बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान आनेवाले वाहनों का पार्किंग वीणा रोड बीपीएम उच्च विद्यालय में होगा।
- वहीं स्टेशन से टेल्को जाने के लिए एनएमएल गोलचक्कर वन वे रहेगा। आरडी टाटा गोलचक्कर सुनसुनिया गेट के तरफ से बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में आने वाले वाहनों का पार्किंग की व्यवस्था आरके कंस्ट्रक्शन के परिसर में किया गया है।
- बिष्टुपुर से आदित्यपुर जाने वाले पुराने पुल सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा
- बिष्टुपुर से आदित्यपुर जाने वाली पुराने पुल का परिचालन बंद रहेगा। रानीकुदर कदमा दुर्गा पूजा पंडाल में जाने वाले सभी वाहनों की पार्किग एडीएल सासाइटी स्कूल में होगी।
- कदमा-सोनारी की ओर जाने वालों के लिए रूट चार्ट
- कदमा गणेश पूजा मैदान में जाने वाले वाहनों को लिंक रोड से बीएच एरिया से गणेश पूजा मैदान में पार्किंग के लिए लाया जायेगा।
- सोनारी हवाई अड्डा चौक से कागल नगर जाने वाली मुख्य सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। परन्तु कागलनगर के तरफ से हवाई अड्डा एवं उसके आगे जाने के लिए वाहनों का परिचालन किया जायएगा। यह रास्ता वन में रहेगा। कागलनगर के तरफ से हवाई अड्डा के वाहन सिर्फ आ सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें