Move to Jagran APP

Durga Puja 2022 : डांडिया व गरबा में युवतियां मचा रही धमाल, गोलमुरी सर्कस मैदान के दुर्गापूजा पंडाल का पट खुला

Durga Puja 2022 नवरात्र में गुजराती समाज में धूम मची है। यहां हर वर्ग की युवतियां देर रात तक न सिर्फ गरबा रास रचा रही है बल्कि डांडिया खेल दर्शकों को लुभा रही है। एकल से लेकर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं...

By Jitendra SinghEdited By: Published: Fri, 30 Sep 2022 11:15 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 11:15 AM (IST)
Durga Puja 2022 : डांडिया व गरबा में युवतियां मचा रही धमाल, गोलमुरी सर्कस मैदान के दुर्गापूजा पंडाल का पट खुला
Durga Puja 2022 : डांडिया व गरबा में युवतियां मचा रही धमाल

जमशेदपुर : शहर के गुजराती संस्थानों में डांडिया व गरबा की धूम मची है। गुजराती समाज की महिलाएं शाम दस बजे से देर रात तक गुजराती सनातन समाज व श्री सूरत गुजराती समाज में निर्धारित परिधान में एकल, युगल व सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर रहे हैं।

loksabha election banner

रात को आरती के बाद सभी लोग मिलकर भोग ग्रहण कर रहे हैं। इस दौरान गुजराती संस्कृति की छंटा इन दोनों संस्थानों के परिसर में देखने को मिल रही है। इन संस्थानों के पदाधिकारी डांडिया एवं गरबा के लिए प्रशिक्षकों को बाहर से बुलाया। नवरात्र में यह आयोजन देखने लायक है। डांडिया व गरबा के रंग में पूरा गुजराती समाज रंगा हुआ है।

सर्कस मैदान पंडाल का अभय सिंह ने किया उद्घाटन

जासं, जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित सर्कस मैदान के पूजा पंडाल का उद्घाटन बुधवार को हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह व दिनेश कुमार के अलावा सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने संयुक्त रूप से पंडाल का उदघाटन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवशंकर सिंह, अरुण बाकरेवाल, अमरजीत सिंह राजा, गुरुचरण सिंह बिल्ला, राधा अग्रवाल, रिंकूभाई व राहुल अग्रवाल भी उपस्थित थे।

1926 से हो रहा पूजा

1926 से होने वाली पूजा गोलमुरी क्षेत्र के प्रसिद्ध पूजा पंडालों में एक है। भगवान बुद्ध की प्रतिमा व बौद्ध मंदिर की आकृति पर आधारित पंडाल बना है। कमेटी के अध्यक्ष मनोज खत्री ने बताया कि सप्तमी, अष्टमी और नवमी तीनों दिन महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं। इस अवसर पर पूजा कमेटी के अमीश अग्रवाल, कमल अग्रवाल, प्रोबिर चटर्जी राणा, सुमित अग्रवाल, दीपक शर्मा, बुम्बा, सीतेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह शिंदे, कमल अग्रवाल, साहिल खत्री, पप्पू उपाध्याय, विजय लक्ष्मी वर्मा, पंकज शर्मा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.