Move to Jagran APP

Jamshedpur Weather Update : निम्‍न दाब के कारण कोल्‍हान में चार दिनों तक होगी बारिश, वज्रपात से रहे बच के

Jamshedpur Weather Update. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है। 24 घंटे के दौरान और भी तेज होगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 11:00 AM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 11:00 AM (IST)
Jamshedpur Weather Update : निम्‍न दाब के कारण कोल्‍हान में चार दिनों तक होगी बारिश, वज्रपात से रहे बच के
Jamshedpur Weather Update : निम्‍न दाब के कारण कोल्‍हान में चार दिनों तक होगी बारिश, वज्रपात से रहे बच के

जमशेदपुर, जासं। Jamshedpur Weather Update सितंबर माह में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। चार दिनों की बारिश लोगों को गर्मी से राहत दिलाएगी। मौसम विभाग की माने तो निम्न दाब के प्रभाव के कारण कोल्हान क्षेत्र में आने वाले चार दिनों तक बारिश होगी। 

prime article banner

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बन रहा है। 24 घंटे के दौरान इसके और भी तेज होने की उम्मीद जताई गई है। इसके प्रभाव के कारण कोल्हान समेत झारखंड के सभी जिलों में 20, 21 और 22 सितंबर को बारिश होने की संभावना है। वहीं 23 सितंबर को राज्य के दक्षिणी व पश्चिमी जिलों में बारिश होने की उम्मीद है। इसके साथ ही कई स्थानों में वज्रपात होने की भी संभावना है। 

तापमान में हुआ हल्‍का इजाफा

शनिवार को दिन में धूप खिली रहने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। वैसे शहर के तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जमशेदपुर शहर का अधिकतम तापमान शुक्रवार की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा है जबकि न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़ा है। ऐसे में लोगों को शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को गर्मी का अहसास अधिक हुआ। शनिवार को शहर का अधिकतम तामपान 33.6 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज तापमान रहेगा समान्‍य

शनिवार को राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रही। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश खूंटी के तोरपा में 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। इसके अलावा रामगढ़ में 50 मिमी, सिमडेगा में 30 मिमी, और रांची में 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान भी रांची का 22.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर का 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रविवार को भी राज्य में तापमान सामान्य के आसपास रहने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.