सोनारी गुरुद्वारा में सजा कीर्तन दरबार
सोनारी गुरुद्वारा में रविवार को स्त्री सतसंग सभा की ओर से कीर्तन दरबार
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jul 2017 02:10 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jul 2017 02:10 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सोनारी गुरुद्वारा में रविवार को स्त्री सतसंग सभा की ओर से कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कीर्तनी जत्थों ने कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर स्त्री सतसंग सभा की प्रधान सुरजीत कौर ने सोनारी गुरुद्वारा के मीत प्रधान महेंद्र सिंह को 51 हजार रुपये का चेक सौंपा। इस मौके पर महेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, मंजीत सिंह, गुरुदयाल सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित कार्यक्रम के पश्चात गुरुद्वारा में आई संगत के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें