Move to Jagran APP

घाटशिला में दूरदर्शन का प्रसारण बंद, झामुमो ने जताई नाराजगी

प्रसार भारती दूरदर्शन प्रसारण केंद्र घाटशिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता टीवी चैनल पर दूरदर्शन डीडी वन का प्रसारण बंद होने की शिकायत लेकर पहुंचे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 08 Dec 2018 11:47 AM (IST)Updated: Sat, 08 Dec 2018 11:47 AM (IST)
घाटशिला में दूरदर्शन का प्रसारण बंद, झामुमो ने जताई नाराजगी
घाटशिला में दूरदर्शन का प्रसारण बंद, झामुमो ने जताई नाराजगी

घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। प्रसार भारती दूरदर्शन प्रसारण केंद्र घाटशिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता टीवी चैनल पर दूरदर्शन डीडी वन का प्रसारण बंद होने की शिकायत लेकर पहुंचे। झामुमो के नगर अध्यक्ष विकास मज्जुमदार के नेतृत्व में झामुमो के नेता दूरदर्शन के कार्यालय पहुंचे थे। हालांकि कार्यालय में कोई भी बड़ा अधिकारी नहीं होने के कारण झामुमो नेताओं की वार्ता नहीं सकी।

loksabha election banner

 झामुमो नेताओं को सिर्फ यह जानकारी मिली की दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र जमशेदपुर के कार्यालय के आदेश के आलोक में 23 दिसंबर 2018 से प्रसारण बंद हैं। झामुमो के नेता जगदीश भकत ने बताया कि जिनके घरों में सेट-अप बॉक्स लगा हैं, वे दूरदर्शन देख सकते हैं, लेकिन जिनके घरों में सेट-अप बॉक्स नहीं हैं उनके टीवी पर दूरदर्शन का प्रसारण बंद हैं। ऐसे में लोगों को दूरदर्शन के प्रसारण का लाभ नहीं मिल पा रहा। 

सांसद को कराएंगे अवगत

उन्होंने कहा कि इस मामले से सांसद विद्युत वरण महतो को अवगत कराया जाएगा ताकि वे शीतकालीन सत्र में इस समस्या को रखे और गरीब परिवार के लोग दूरदर्शन का लाभ ले सके। हालांकि संबंधित विभाग के किसी वरीय अधिकारी से बात नहीं हो पाने के कारण प्रसारण क्यों बंद हैं, इस बाबत स्पष्ट तौर पर जानकारी नहीं हो सकी। मौके पर सतीश सीट, मृत्युंजय यादव समेत अन्य झामुमो नेता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.