Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir Donation : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान शुरू, रघुवर - सरयू ने भी दी सहयोग राशि

Ayodhya Shri Ram Mandir Construction Donation. अयोध्‍या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर महानगर के बजरंग दल संयोजक डा. भोला लोहार को सहयोग राशि सौंप कर निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 08:35 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 08:35 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir Donation : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान शुरू, रघुवर - सरयू ने भी दी सहयोग राशि
अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि सौंपते पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास।

जमशेदपुर, जासं।  अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए जमशेदपुर में निधि संग्रह अभियान का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के तत्वावधान में अखिल भारतीय स्तर पर संघ, विहिप तथा बजरंग दल के सहयोग से धन संग्रह का शुभारंभ हुआ।

loksabha election banner

विदित हो कि श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की यह घोषणा की गई है। इस भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण भारतवर्ष के हर वर्ग के सहयोग से होगा, जिसके निमित्त संपूर्ण भारत में जन जागृति कर धन संग्रह किया जाएगा। इसका शुभारंभ शुक्रवार को जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत बर्मामाइंस प्रखंड में देवस्थान से पदयात्रा हुआ। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी भी शामिल हुए। इन्होंने जमशेदपुर महानगर के बजरंग दल संयोजक डा. भोला लोहार को सहयोग राशि सौंप कर निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में संघ से नगर कार्यवाह संजय जी, हरिओम जी आदि उपस्थित थे।

सरयू ने भी समर्पित की राशि

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने भी श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग राशि समर्पित की। उन्होंने बिष्टुपुर स्थित आवास पर पहुंचे सोनारी के गुहाराम को राशि भेंट की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.