ट्रेन में पालतु कुत्ता ले जाने पर हुआ विवाद
विवाद को बढ़ता देख किसी यात्री ने चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय में शिकायत कर दी
By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 07:30 AM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 07:30 AM (IST)
जासं, जमशेदपुर : यशवंतपुर एक्सप्रेस में एक यात्री को एसी कोच में गुपचूप तरिके से पालतु कुत्ता ले जाने पर अन्य यात्रियों के साथ विवाद हो गया। विवाद को बढ़ता देख किसी यात्री ने चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय में शिकायत कर दी। मंडल की ओर से सूचना मिलते ही टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन आने से पूर्व वाणिज्य अधिकारी, टिकट निरीक्षक और आरपीएफ के जवान सक्रिय हो गए। मामले की भनक मिलते ही यात्री चुपचाप कुत्ता के साथ फुट ओवरब्रिज के रास्ते स्टेशन से बाहर निकल गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें