Move to Jagran APP

धान क्रय केंद्र पर बिचौलियों को नहीं होने दें हावी

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने विभिन्न लैंपस के धान क्रय केंद्रों पर बिचौलियों को हावी न होने देने का आग्रह किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 06:00 AM (IST)
धान क्रय केंद्र पर बिचौलियों को  नहीं  होने दें हावी
धान क्रय केंद्र पर बिचौलियों को नहीं होने दें हावी

बहरागोड़ा : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने विभिन्न लैंपस के धान क्रय केंद्रों पर बिचौलियों को हावी न होने देने का आग्रह किया है। डा. गोस्वामी बहरागोड़ा प्रखंड के किसानों के साथ बहरागोड़ा लैंपस परिसर पहुंचे। किसानों ने बहरागोड़ा लैंपस में धान बेचने संबंधी हो रही कठिनाइयों से अवगत कराया। कुछ लोग किसानों का रजिस्ट्रेशन लेकर नियमित लैंपस पर धान बेचने आते हैं। धान का वजन भी लैंपस परिसर के बजाय अन्यत्र किया जाता है। डॉ गोस्वामी ने अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी से भी दूरभाष पर बात की। डा. गोस्वामी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से लैंपस में पारदर्शितापूर्ण तरीके किसानों से धान खरीदे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मौके पर जिला महामंत्री बाप्टु साव, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीबत्स घोष, भाजपा नेता रंजीत बाला, एस टी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महादेव बैठा, मंडल महामंत्री भक्ति श्री पंडा तथा उत्पल पैड़ा, पार्थो बेरा, गौतम बासुरी, मिहिर दलाई, मिन्टु नायक, दीपू साव, कवीन्द्र नाथ कुन्डु, स्वरूप पाणि, देवी प्रसाद दुबे, मुन्ना पाल, महेन्द्र नाथ मुंडा, बीणा पात्र , कृष्णा पाल, मोनालिसा माईती, भूपति नायक, निर्मला जेना, दिवाकर शर्मा, स्वरूत शीट, यादव पात्र तथा बड़ी संख्या में किसान शामिल थे ।

loksabha election banner

--------------

इनसेट

बहरागोड़ा लैंपस में अब तक 15000 क्िवटल धान की खरीदारी हुई है।

किसानों का आरोप है कि लैंपस में व्यापारी से धान की खरीद की जा रही है। व्यापारी किसानों से कागज लेकर लैंपस के अधिकारियों से सांठगांठ कर धान बिक्री की जा रही है। आज भी अधिकतर व्यापारी धान बेचने के लिए बड़े बड़े वाहनों में ट्रकों में लेकर पहुंचे थे। जिसका विरोध किसानों ने किया।

इस संबंध में धान क्रय केंद्र के प्रभारी असित कुमार दे ने कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कल से धान की वजन लैंपस परिसर के तराजू पर ही की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.