राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता उदयशंकर सिंह का निधन Jamshedpur News
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष व जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता उदय शंकर सिंह का शुक्रवार को टाटा मुख्य अस्पताल में निधन हो गया।
जमशेदपुर (जासं)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष व जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता उदय शंकर सिंह का शुक्रवार को टाटा मुख्य अस्पताल में निधन हो गया। हमेशा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहनेवाले उदयशंकर सिंह लंबे समय समय से ठेला रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष रहे थे। लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे।
उन्हें ब्रेन हेमरेज के कारण उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया था। शुक्रवार को ही उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार भुइयांडीह बर्निंग घाट पर कर दिया गया। बर्निंग घाट पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बार एसोसिएशन के सचिव अनिल तिवारी समेत कई अधिवक्ता, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और विभिन्न राजनीतिक दल के नेता बर्निंग घाट पहुंचे। शोकाकुल साथियों ने अधिवक्ता के परिजनों को ढांढस बंधाया। विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी शोक जताया और उन्हें श्रद्रधांजलि अर्पित की।
रिक्शा व ठेला चालकों ने कहा कि उनका एक सबसे बड़ा शुभचिंतक इस दुनिया से चला गया। उन्होंने रिक्शा व ठेला चालकों के अधिकारों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी और उन्हे उचित सम्मान व सुविधाएं दिलाने के लिए प्रयासरत रहे।