Move to Jagran APP

जमशेदपुर के मानगो में काग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की जानकारी लेने पहुंचे जिला काग्रेस अध्यक्ष

जमशेदपुर जागरण संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओ

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 05:25 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 05:25 PM (IST)
जमशेदपुर के मानगो में काग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की जानकारी लेने पहुंचे जिला काग्रेस अध्यक्ष
जमशेदपुर के मानगो में काग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की जानकारी लेने पहुंचे जिला काग्रेस अध्यक्ष

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकारनाथ सिंह के मानगो कृष्णानगर घर पर हुए पथराव और काग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की जानकारी लेने जिला काग्रेस के अध्यक्ष विजय खा अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को मानगो पहुंचे। ओंकारनाथ सिंह और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली। इस मौके पर विजय खा ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता, पार्टी के कार्यकर्ता और आम नागरिक पर किसी तरह का अत्याचार पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सह वित्त मंत्री रामेश्वर उराव के निर्देश पर मामले की जानकारी लेने आए हैं। प्रदेश अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को पूरे मामले से अवगत कराएंगे। अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक लगाने की माग जिला प्रशासन और वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर से की जाएगी। ओंकारनाथ सिंह और उनके स्वजन को सुरक्षा देने की माग होगी। हर नागरिक की सुरक्षा सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मालूम हो कि 22 नवंबर को तड़के काग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की गई थी। समिति के अध्यक्ष के घर पर पथराव किया गया था। पुलिस मामले में शामिल सत्यवान गौड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य की तलाश कर रही है। इससे पहले भी समिति के अध्यक्ष के घर पर पथराव की घटना हो चुकी है। काग्रेस जिला अध्यक्ष के साथ मानगो के प्रभारी मनोज झा, शफ़ी अहमद खान, मौलाना अंसार खान, पप्पू सिंह, राज सिंह, कुशाग्र सिंह अध्यक्ष युवा शाखा, हíषत सिंह अध्यक्ष छात्र शाखा मानगो विकास समिति, मदन सिंह सहित भारी संख्या में समिति के पदाधिकारी व सदस्य व आम नागरिक उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.