Move to Jagran APP

अब जेवीएम में जमशेदपुर बनाम गोड्डा, सोशल मीडिया पर टिप्‍पणी का मामला पहुंचा थाने Jamshedpur News

झाविमो के केंद्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह के विषय में फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी पर गोड्डा जिला निवासी जयंत कुमार जॉनी के खिलाफ साइबर थाना बिष्‍टुपुर में केस किया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 07:21 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 09:44 AM (IST)
अब जेवीएम में जमशेदपुर बनाम गोड्डा, सोशल मीडिया पर टिप्‍पणी का मामला पहुंचा थाने Jamshedpur News
अब जेवीएम में जमशेदपुर बनाम गोड्डा, सोशल मीडिया पर टिप्‍पणी का मामला पहुंचा थाने Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। Dispute in Jvm After Facebook post About Abhay Singh पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को बाहर का रास्‍ता दिखाए जाने के बाद झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) में आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में मामला जमशेदपुर बनाम गोड्डा भी होता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर गाली-गलौज से तपिश बढ़ी है। हालात तो यह हैं कि मामला पुलिस तक भी पहुंच रहा है।

loksabha election banner

दरअसल, जेवीएम के केंद्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह जमशेदपुर से आते हैं। पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी के करीबी अभय सिंह ने प्रदीप यादव  के निष्‍कासन का पत्र जारी किया तो गोड्डा से आनेवाले जेवीएम से जुड़े एक कार्यकर्ता ने अपने फेसबुक वॉल पर अमर्यादित टिप्‍पणी कर नाराजगी का  इजहार किया। इसपर जब जमशेदपुर के जेवीएम के नेताओं व कार्यकर्ताओं की नजर पड़ी तो वे भड़क उठे और कार्रवाई के लिए पुलिस की शरण में पहुंच गए। 

साइबर थाना में प्राथमिकी

शुक्रवार को जेवीएम के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में झाविमो के केंद्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह के विषय में फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर गोड्डा जिला निवासी जयंत कुमार जॉनी के खिलाफ साइबर अपराध थाना बिष्‍टुपुर जमशेदपुर में प्राथमिकी दर्ज  कराई गई। सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि 7 फरवरी शुक्रवार को पूर्वाह्रन 11:45 पर देखा क‍ि जयंत कुमार जॉनी नामक  व्यक्ति अपने फेसबुक वॉल पर अभय सिंह के खिलाफ गाली-गलौज और अमर्यादित टिप्पणी करता है। यह देखकर युवा मोर्चा के सभी साथियों की भावनाओं को काफी ठेस पहुंची है और हम सभी काफी अपमानित और मर्माहत महसूस कर रहे हैं।इस घटना से आहत होकर युवा मोर्चा के नेताओं ने जमशेदपुर साइबर अपराध थाना बिष्टुपुर में प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई।

 फेसबुक पोस्ट की स्क्रीनशॉट भी सौंपी 

साथ में साक्ष्य के तौर पर फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी जिला प्रशासन को सौंपा गया। जिला अध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने बताया क‍ि थाना प्रभारी से अविलंब जांच कर जयंत कुमार जॉनी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाई करने का अनुरोध किया।  थाना प्रभारी ने भी त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 

आरपार की लड़ाई की घोषणा

सुमित श्रीवास्तव ने कहा कि अगर जल्द से जल्द दोषी पर जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो उग्र होकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे पार्टी नेताओं में रवि सिंह, लोकनाथ त्रिपाठी, देव भंडारी, सुनील सिंह चौहान, यशराज श्रीवास्तव, निरंजन झा, नरेश प्रसाद राहुल कुमार, अमरिंदर कुमार मुख्‍यरूप से शामिल थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.