Move to Jagran APP

महिलाएं आई फोटो के लिए धक्का-मुक्की होगी, मुझे देखकर क्यों बोले

पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस एवं बिजली की दरों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ शनिवार को आयोजित कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आपस में विवादकी भेंट चढ़ गया।

By Edited By: Published: Sat, 29 Sep 2018 07:44 PM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 10:29 AM (IST)
महिलाएं आई फोटो के लिए धक्का-मुक्की होगी, मुझे देखकर क्यों बोले
महिलाएं आई फोटो के लिए धक्का-मुक्की होगी, मुझे देखकर क्यों बोले

जमशेदपुर(जागरण संवाददाता)। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस एवं बिजली की दरों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ शनिवार को आयोजित कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आपस में विवाद, हल्ला-हंगामा और धक्का-मुक्की की भेंट चढ़ गया। ताज्जुब तो ये है कि सारा तमाशा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के सामने हुआ।

loksabha election banner

हुआ यूं कि कांग्रेसी आमबगान मैदान में रैली निकालने के लिए एकत्र हुए। कांग्रेस नेता शिखा चौधरी भी अपने समर्थकों के साथ मैदान में पहुंचीं। यहां उन्होंने जिलाध्यक्ष बिजय खान का अभिवादन किया। बिजय खान ने जवाब नहीं दिया और टिप्पणी कर दी कि महिलाएं आ गई हैं। फोटो खिंचवाने के लिए कोई धक्का-मुक्की नहीं करेगा। यह सुनते ही शिखा का पारा चढ़ गया और उन्होंने बिजय खां से पूछ लिया कि मुझे देखकर ऐसा क्यों बोल रहे हैं। विवाद यहीं से शुरू हो गया। रैली के उपायुक्त कार्यालय आने तक वाद-विवाद होता रहा। ठेला-ठेली होती रही। जब बारी आई उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के लिए जाने की तो डॉ. अजय कुमार ने बिजय खां से बोले कि आठ आदमी का नाम लिख लें। संजय आजाद नाम लिखने लगे। तब शिखा चौधरी ने उनसे पूछ लिया कि इसमें मेरा नाम है कि नहीं?

इसी बीच डॉ. अजय कुमार बोले कि महिला कांग्रेस से भी दो महिलाएं जाएंगी। अपर्णा गुहा किसी एक और महिला को ले लें। इस शिखा और भड़क गई और उन्होंने वरिष्ठ और पुराने कांग्रेसियों को अपमानित करने और उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों से बात करने लगीं। इसी बीच किसी कांग्रेस नेता के साथ आई एक महिला ने शिखा पर टिप्पणी कर दी कि मैडम डिप्रेशन में आ गई हैं, इनकी बात न सुनें। इसके बाद शिखा उस महिला से भिड़ गई। उसको घसीटने का प्रयास करने लगीं और कहने लगीं कि मेरे डिप्रेशन का इलाज कहां कराओगी? ले चलो। इसके बाद शिखा को अविनाशा, आनंद बिहारी दुबे और डॉ. परितोष ने समझाया। बहरहाल, किसी तरह से मामला शांत हुआ। ------ मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं तो ज्ञापन सौंपने उपायुक्त कार्यालय गया था। संगठन है, कुछ हुआ है तो छोटी-मोटी तकरार तो होती रहती है। -डॉ. अजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस ------ बिजय खां और डॉ. अजय को पुराने और वरिष्ठ कांग्रेसियों की पहचान नहीं है। कांग्रेस में कुछ गिने-चुने लोग जो बड़े पदों पर बैठे हैं, कितनों के पुरखों ने अंग्रेजों के कोड़े खाए हैं, बताएं। मैं कांग्रेस में हूं और रहूंगी। -शिखा चौधरी, कांग्रेस नेता ------- भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ निकाली रैली इधर, भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में साकची आमबगान से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। डीसी ऑफिस प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित माग पत्र उपायुक्त को सौंपा। काग्रेस के कार्यकर्ता साकची आमबगान में एकत्र हुए। रैली के रूप मे रिक्शा, ठेला, साइकिल के साथ उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, जिलाध्यक्ष बिजय खां, जोनल कोऑडिनेटर केशव महतो कमलेश ने किया। आंदोलन में बलदेव सिंह, रामाश्रय प्रसाद, रघुनाथ पाडेय, खगेन चंद्र महतो, आनंद बिहारी दुबे, संजय सिंह आजाद, ब्रजेंद्र तिवारी, कमल किशोर अग्रवाल, डॉ. परितोष सिंह, दुखनी माई सरदार, संजीव रंजन, पुनीता चौधरी, शफी अहमद खान, रियाजुद्दीन खान, शाकीर खान, मृत्युंजय महतो, अखिलेश सिंह यादव, परविदर सिंह, गोपाल प्रसाद, बलदेव भुइयां, मनोज सरदार, काल्टु चक्रवर्ती, राकेश साहू, देबुलाल, प्रिंस सिंह, योगेंद्र यादव, धर्मेद्र प्रसाद, आमिर सोहेल, मनोज झा, ओम प्रकाश सिंह, शहजाद खान आदि शामिल थे। काग्रेस में महिलाओं का सम्मान नहीं : दिनेश जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : उपायुक्त कार्यालय के समक्ष काग्रेसियों में मचे आपसी घमासान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि काग्रेस पार्टी में महिलाओं का सम्मान नहीं होता। महिला नेताओं की उपेक्षा कुत्सित मानसिकता का बड़ा उदाहरण है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.