Move to Jagran APP

जब मुंहबोला भाई ही बन गया हैवान, चार वर्षीय बच्ची संग कर डाली घिनौनी हरकत Jamshedpur News

जमशेदपुर के सोनारी में एक मुंहबोला भाई ही हैवान बन गया और चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। यह संयोग था कि बच्ची बड़ी बहन ने देख लिया और बच्ची बच गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 09:21 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 11:25 AM (IST)
जब मुंहबोला भाई ही बन गया हैवान, चार वर्षीय बच्ची संग कर डाली घिनौनी हरकत Jamshedpur News
जब मुंहबोला भाई ही बन गया हैवान, चार वर्षीय बच्ची संग कर डाली घिनौनी हरकत Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर एक बार फि‍र शर्मशार होने से बच गया। शहर के सोनारी में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित सुरेश बोदरा को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की मौसी की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ सोनारी थाना में पोस्को एक्ट के तहत दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची मूल रुप से चाईबासा की रहनेवाली है। वह सोनारी में मौसी के घर रह रही है। आरोपित शिकायतकर्ता का मुंहबोला भाई है।

loksabha election banner

पुलिस को बताया कि उसकी भतीजी को आरोपित शुक्रवार सुबह 10 बजे बहला-फुसलाकर बिस्किट और चॉकलेट देने का प्रलोभन देकर अपने साथ अपने घर लेकर गया। दरवाजा भीतर से बंद कर दिया। बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इधर, पिता की घिनौनी हरकत को उसकी 15 वर्षीय पुत्री ने देखा था। उसने इसकी जानकारी सोनारी आंगनबाड़ी की सेविका से की। सेविका ने सोनारी आर्दश सेवा केंद्र चाइल्ड लाइन की मौसमी को दी। मामला जिले के बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष पुष्पा तिर्की, सदस्य अधिवक्ता आलोक भास्कर और लक्खी दास तक पहुंचा। समिति सदस्यों ने सोनारी थाना को जानकारी दी। इसके बाद आरोपित पकड़ा गया।

आरोपित हमेशा करता गंदी हरकत

आरोपित की पत्नी और पुत्री ने बाल कल्याण समिति के सदस्यों को बताया आरोपित हमेशा ऐसी हरकत करता रहा है। अकेले में घर में बाहरी महिलाओं को लाकर रखता है। गलत हरकत करता है। शुक्रवार को बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.