Move to Jagran APP

साक्षी ने कर दिया MS Dhoni के 'प्यार' को बेपर्दा, आप भी जानिए कौन है माही के दिल के खास करीब

अबतक यह राज ही था। लेकिन महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी ने राज को राज नहीं रहने दिया। साक्षी के एक पोस्ट से यह राज बेपर्दा हो गया कि कोइ आैर है जो उनके दिल के काफी करीब है। आप भी जानिए।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Fri, 21 May 2021 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 21 May 2021 10:27 AM (IST)
साक्षी ने कर दिया MS Dhoni के 'प्यार' को बेपर्दा, आप भी जानिए कौन है माही के दिल के खास करीब
धौनी की पत्नी साक्षी ने दिया फैंस को तोहफा।

जमशेदपुर, जासं। अबतक यह राज ही था। लेकिन महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी ने राज को राज नहीं रहने दिया। साक्षी के एक पोस्ट से यह राज बेपर्दा हो गया कि कोइ आैर है जो उनके दिल के काफी करीब है। आप भी जानिए।

loksabha election banner

क्रिकेट का कोहिनूर महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni)  ऑन द फील्ड हो या ऑफ द फील्ड, उनका एक झलक पाने को फैंस बेताब रहते हैं। धौनी की पत्नी साक्षी भी अपने पति के फैंस को निराश नहीं करती। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से धौनी की ऑफ द फील्ड फोटोज डालती रहती हैं। हाल ही में धौनी के परिवार में एक नया मेहमान जुड़ा था, जिसका नाम चेतक है। चेतक घोड़े का नाम है। जैसे ही साक्षी ने इसे इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया, फैंस पागल हो गए।  कोरोना संक्रमण के बढ़ते रफ्तार के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)को बीच में ही स्थगित कर देना पड़ा था। आजकल भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धौनी अपने घर में आराम फरमा रहे हैं। आइपीएल के बाद वह पहली बार किसी वीडियो में दिखे हैं। पत्नी साक्षी ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धौनी अपनी बेटी व कुत्ते के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।

बाइक्स के भी शौकीन हैं धौनी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धौनी ज्यादातर रांची में ही रहते हैं। यहां उनका अपना फॉर्महाउस भी है।इस फॉर्म हाउस में कई नस्ल के कुत्ते पहले से मौजूद हैं। लंबे छक्के लगाने व हेलीकॉप्टर शॉट में माहिर धौनी तरह-तरह के कार व बाइक्स के शौकीन हैं।

www.instagram.com/reel/CPDCEE6HMXc/

जमशेदपुर से रहा है गहरा लगाव

भले ही धौनी का जन्मभूमि रांची हो, लेकिन उनकी कर्मस्थली जमशेदपुर ही है। पहली बार 23 दिसंबर 2004 में टीम इंडिया में शामिल पर धौनी ने कहा था कि यह उनका कर्मभूमि है। रणजी मैच के लिए कीनन स्टेडियम में अभ्यास कर बिष्टुपुर स्थित होटल राजहंस जाने के क्रम में ही धौनी को टीम इंडिया में चुन लिए जाने की खबर मिली थी। 1999 में कूच बिहार ट्रॉफी में प्रदर्शन की निरंतरता से ही धौनी चयनकर्ताओं की नजर में आए। रणजी ट्राफी में हरियाणा के विरुद्ध विस्फोटर पारी खेलने के बाद टीम इंडिया में जगह पाई। फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा। धौनी ने युवा क्रिकेटरों में जुनून पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.