टाटा का खनन कार्य ठीक, गांवों का भी करे सुधार : धर्मेंद्र प्रधान Jamshedpur News
धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे नोवामुंडी टाटा स्टील व खदानों का किया अवलोकन कंपनी के अधिकारियों को पढ़ाया सामाजिक दायित्व का पाठ।
जमशेदपुर (जेएनएन)। केंद्रीय इस्पात व पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील कंपनी व खदानों का अवलोकन किया। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी ने खनन का काम ठीक से किया है।
जरूरत है कि गांवों के विकास पर भी ध्यान दे। उनकी हालत को सुधारे। सोमवार को हेलीकॉप्टर से कुटिंगता हेलीपैड पर उतरने के बाद पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अरवा राजकमल व पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। सेल व टाटा स्टील के अधिकारियों ने भी पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। टाटा स्टील, किरीबुरू व गुआ लौह अयस्क खदानों का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील का अवलोकन किया और वहां की कार्यसंस्कृति, तौर-तरीके के बारे में जानकारी ली।
व्यू प्वाइंट पर मंत्री ने पौधरोपण किया। न्यू प्वाइंट के अवलोकन के दौरान वाईस प्रेसीडेंट रॉ मेटेटियल अरुण मिश्रा, टाटा स्टील महाप्रबन्धक अतुल भटनागर, नोवामुंडी चीफ आरपी माली ने उनका स्वागत किया। मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारियों में उपयुक्त पश्चिमी सिंहभूम,एसपी इंद्रजीत महथा,किरीबुरु डीएसपी डा हीरालाल रवि, जगन्नाथपुर एसडीओ स्मृति कुमारी, बीडीओ नोवामुंडी समरेश प्रसाद भंडारी, नोवामुंडी इंस्पेक्टर लक्ष्मण प्रसाद आदि उपस्थित थे। टाटा स्टील कंपनी के अवलोकन के दौरान वहां के अधिकारियों ने नक्शे के माध्यम से कंपनी की कार्यव्यवस्था समझाई।
कंपनी की ओर से अपनाए जा रहे फ़लीट मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही हाल ही में अपनाए गए ड्रोन से खदानों के निरीक्षण के बारे में भी बताया। टाटा स्टील व खदानों के निरीक्षण के बादे वे गुवा स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के खदानों का निरीक्षण करने निकल गए।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप