Move to Jagran APP

51 सामग्री, 21 फल व मिठाई से के साथ नव चंडी हवन

बिष्टुपुर स्थित धर्म सास्था मंदिर में चल रहे 72वें प्रीति महोत्सव के चौथे दिन मंगलवार को धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ महागणपति के हवन से प्रारंभ हुई। बाद में वैदिक पंडितों ने नव चंडी हवन के लिए चार कलश स्थापित किए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 08:28 AM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 08:28 AM (IST)
51 सामग्री, 21 फल व मिठाई से के साथ नव चंडी हवन
51 सामग्री, 21 फल व मिठाई से के साथ नव चंडी हवन

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित धर्म सास्था मंदिर में चल रहे 72वें प्रीति महोत्सव के चौथे दिन मंगलवार को धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ महागणपति के हवन से प्रारंभ हुई। बाद में वैदिक पंडितों ने नव चंडी हवन के लिए चार कलश स्थापित किए। जाप और हवन किया। इसके बाद पुरोहित विजय भानु के मार्गदर्शन में मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष पीएन शंकरन द्वारा हल्दी, कुमकुम, वस्त्र, आभूषण समेत 51 तरह की सामग्री तथा 21 तरह के फल व मिठाई से पूर्णाहुति दी गई। कुछ वेद पंडितों ने शाति और समृद्धि के लिए चौथे दिन ऋगवेद संहिता हवन किया। बाद में महाआरती की गई और मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस प्रीति महोत्सव में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वैदिक मंत्रोच्चारण से सुबह से रात तक वातावरण भक्तिमय बना रहता है।

loksabha election banner

-------

चारों कलश से देवी-देवताओं को हो रहा अभिषेकम

धर्म सास्था मंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं का आह्वान कर चार कलशों की पूजा की जा रही है। इस दौरान पुष्पवर्षा होती रही। यह कार्य संपन्न होने के बाद ही दीपाराधना की जाती है।

---------------

शाम को मां भगवती की हुई पूजा

जासं, जमशेदपुर : धर्म सास्था मंदिर में मंगलवार की शाम को मां भगवती की सेवा पूजा आयोजित की गई। इसमें तीन दीपक जलाए गए। जिनमें मां सरस्वती, मां लक्ष्मी और मां दुर्गा के लिए थे। सभी देवियों का पूजन किया गया। दुर्गा सप्तशती का भी जाप किया गया। बाद में महाआरती की गई और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

9 महिलाओं, 9 कन्याओं का हुआ पूजन

धर्म सास्था मंदिर में नव चंडी हवन के दौरान 9 महिलाओं, 9 कन्याओं का पूजन किया गया। इसके अलावा ब्रह्मचारी पूजा भी हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.