झामुमो ने बनाई चुनाव की रणनीति
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कांदरबेड़ा स्थित वृंदावन गार्डन में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Mar 2018 09:57 PM (IST)Updated: Wed, 28 Mar 2018 09:57 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर :
कांदरबेड़ा स्थित वृंदावन गार्डन में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक बैठक कपाली नगर निकाय चुनाव को लेकर किया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सदस्य चारुचंद्र किस्कू द्वारा किया गया। बैठक में कपाली नगर निकाय चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई गई।
बूथ लेवल कमेटी को मजबूत करने के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया। चुनाव कार्यालय का उद्घाटन दो दिनों के अंदर किया जाएगा। बैठक में चारु चाद किस्कु, सुखराम हेंब्रम, शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, शेख फरीद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें