प्रकाश उत्सव में सजा कीर्तन दरबार
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : गुरु गोविन्द सिंह जी के 350वां प्रकाशोत्सव के अवसर पर जुगसलाई गौरी श्
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : गुरु गोविन्द सिंह जी के 350वां प्रकाशोत्सव के अवसर पर जुगसलाई गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा में शनिवार को कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कीर्तन दरबार की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर संगत के बीच वितरण किया गया। यह आयोजन गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा की स्त्री सतसंग सभा के किया गया था। इससे पूर्व छह दिनों से चल रहे अखंड पाठ की लड़ी की समाप्ति शनिवार की सुबह हुई। जिसके उपरांत साठ दिनों से चल रहे सहज पाठ की समाप्ति भी हुई। पाठ की समाप्ति के बाद स्टेशन रोड गुरुद्वारा के कीर्तनी जत्थों ने कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया। कथा वाचक भाई गुरप्रताप सिंहजी ने गुरु गोविन्द सिंहजी के जीवनी पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर स्त्री सभा की प्रधान जोगिंदर कौर सहित राजवंत कौर, बलजीत कौर, बेबी देवी, परमजीत कौर, स्टेशन रोड गुरुद्वारा के प्रधान मोहन सिंह, हरदीप सिंह छमिया, रघुवीर सिंह, रतन सिंह, संतोख सिंह सहित अन्य संगत उपस्थित थी।