पेट्रोल व डिजल में पांच प्रतिशत वैट कम करने की मांग
ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन की एक बैठक फेडरेशन के पद
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन की एक बैठक फेडरेशन के पदाधिकारी बलजीत सिंह संसोआ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए ंफेडरेशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद भी भारत के बाजार में पेट्रोल की कीमतों में गिरावट की जगह लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया गया और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माग की गई कि पेट्रोल की कीमतों में कमी की जाए। पेट्रोल और डीजल से पांच प्रतिशत वैट कम किया जाये। बैठक में हरप्रीत सिंह, परमजीत सिंह सरली, मंजीत सिंह गिल, गुरविंदर सिंह मनमीत लूथरा , सरबजीत सिंह, परमजीत सिंह काले, गोलडी सैनी, अवतार सिंह सोय शामिल थे।