Move to Jagran APP

श्रद्धालुओं ने किया कंधे पर रख मां की प्रतिमा का विसर्जन

काशिदा विक्रमपुर तामाकपाल सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा ऐतिहासिक परंपरा का निर्वाहन करते हुए श्रद्धालुओं एवं वाहकों ने अपने कंधे पर मां दुर्गा की प्रतिमा को रखकर भटाइजोड़ नदी में विसर्जन किया। सादगी के साथ भक्तिमय माहौल में दशमी पूजन के साथ दुर्गोत्सव संपन्न हुआ। इस दौरान गांव की सभी सुहागिनों ने मां दुर्गा को सिदूर लगाते हुए सदा सुहागन रहने के अलावा परिवार और समाज की सुख समृद्धि की कामना करते हुए माँ दुर्गा से कामना की..

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 12:26 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 12:26 AM (IST)
श्रद्धालुओं ने किया कंधे पर रख मां की प्रतिमा का विसर्जन
श्रद्धालुओं ने किया कंधे पर रख मां की प्रतिमा का विसर्जन

संस, घाटशिला : काशिदा, विक्रमपुर, तामाकपाल सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा ऐतिहासिक परंपरा का निर्वाहन करते हुए श्रद्धालुओं एवं वाहकों ने अपने कंधे पर मां दुर्गा की प्रतिमा को रखकर भटाइजोड़ नदी में विसर्जन किया। सादगी के साथ भक्तिमय माहौल में दशमी पूजन के साथ दुर्गोत्सव संपन्न हुआ। इस दौरान गांव की सभी सुहागिनों ने मां दुर्गा को सिदूर लगाते हुए सदा सुहागन रहने के अलावा परिवार और समाज की सुख समृद्धि की कामना करते हुए माँ दुर्गा से कामना की। इधर काशिदा अशोक कुंज, राजेस्टेट, अश्वस्थ कुंज दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ भक्तिमय माहौल में आमाइनगर नदी तट पर प्रतिमा का किया विसर्जन किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र दामपाड़ा में अवस्थित कालचिति, चापड़ी, बराजुड़ी, आसना, खरस्वती,कांड़ाडुबा, पुखुरिया समेत विभिन्न गांव में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन अपने अपने गांव के समीप बने तालाबों में पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ। विधि व्यवस्था बरकरार रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन के द्वारा काफी सतर्कता बरती गई, थाना प्रभारी राजीव रंजन ने सभी मंदिरों एवं पूजा पंडालों का निरीक्षण करते हुए सूर्यास्त से पूर्व सभी दुर्गा पूजा समिति को प्रतिमाओं का विसर्जन सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.