नम आंखों से भक्तों ने की मां दुर्गा को विदाई
सोमवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। भक्तों ने माता के जयकारे लगाए और नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। घाटशिला मऊभंडार व मुसाबनी क्षेत्र के अधिकांश प्रतिमाओं का विसर्जन मऊभंडार स्वर्णरेखा तट के दूसरे छोर पर किया गया। प्रशासन ने स्वर्णरेखा घाट पर प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए व्यवस्था की थी। सुबह दस बजे से ही प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया था..
संस, घाटशिला : सोमवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। भक्तों ने माता के जयकारे लगाए और नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। घाटशिला, मऊभंडार व मुसाबनी क्षेत्र के अधिकांश प्रतिमाओं का विसर्जन मऊभंडार स्वर्णरेखा तट के दूसरे छोर पर किया गया। प्रशासन ने स्वर्णरेखा घाट पर प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए व्यवस्था की थी। सुबह दस बजे से ही प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम पांच बजे तक घाटशिला, मऊभंडार व मुसाबनी क्षेत्र के कुल 32 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन घाट पर अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक, घाटशिला बीडीओ कुमार एस अभिनव, सीओ रिकू कुमार, मुसाबनी बीडीओ सीमा कुमारी, मऊभंडार ओपी प्रभारी यूके तिवारी, मुसाबनी थाना प्रभारी व समाजसेवी कालीराम शर्मा उपस्थित थे।