डेंगू का कहर, बागबेड़ा में पाए गए दस हजार लार्वा Jamshedpur News
शहर में डेंगू कहर बरपा रहा है। अबतक 65 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं एक दर्जन से अधिक मरीजों का नमूना जांच को भेजा गया है।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। शहर में डेंगू कहर बरपा रहा है। अबतक 65 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं एक दर्जन से अधिक मरीजों का नमूना जांच को भेजा गया है। जिला मलेरिया व फाइलेरिया विभाग की ओर से शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जांच व जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बागबेड़ा क्षेत्र में सबसे अधिक डेंगू के लार्वा पाए गए।
बागबेड़ा के सोमाय झोपड़ी में दस हजार डेंगू के लार्वा व तीन हजार पीपा मिला। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं मानगो के जाकिर नगर व अविनाश नगर में 70 डेंगू के लार्वा व 10 पीपा मिला। जबकि साकची स्थित किशोरी नगर में 55 व छाया नगर में 30 डेंगू के लार्वा मिला है। जांच टीम ने सभी लार्वा को नष्ट किया। इसके साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय भी बताए गए। इन क्षेत्रों में सोमवार को फागिंग किया जाएगा। बागबेड़ा में सबसे अधिक मिïट्टी के बर्तन, टायर व बाल्टी में लार्वा मिला है। जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. एके लाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आस-पास कहीं भी पानी का जमाव नहीं होने दे। इसमें मच्छर पनपता है। यहीं मच्छर आगे चलकर काटते है और बीमारियां फैलती है।