आठ मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : डेंगू मरीजों की संख्या रोजना बढ़ रही है। जिला सर्विलांस विभाग ने बीते
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Sep 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 17 Sep 2017 03:01 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : डेंगू मरीजों की संख्या रोजना बढ़ रही है। जिला सर्विलांस विभाग ने बीते शुक्रवार को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में कुल 30 संदिग्ध मरीजों का नमूना संग्रह कर जांच के लिए एमजीएम कॉलेज स्थित माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजा था। इसमें शनिवार को आई रिपोर्ट में आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ये मरीज मानगो, साकची, गोलमुरी, बारीडीह व टेल्को के रहने वाले है। इनका इलाज टीएमएच, मेडिका व मर्सी अस्पताल में चल रहा है। कोल्हान में अबतक 378 मरीजों की पुष्टि व 14 की मौत हो चुकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें