Move to Jagran APP

विरोध प्रदर्शन के बाद वर्कर्स कॉलेज के कर्मचारियों का सम्मान

मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएन प्रसाद के रवैये के विरोध में गेट पर रविवार को विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद सम्मान किया गया।

By Edited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 07:02 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 08:48 AM (IST)
विरोध प्रदर्शन के बाद वर्कर्स कॉलेज के कर्मचारियों का सम्मान
विरोध प्रदर्शन के बाद वर्कर्स कॉलेज के कर्मचारियों का सम्मान

जासं, जमशेदपुर : मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएन प्रसाद के रवैये के विरोध में गेट पर रविवार को विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद सम्मान किया गया।

loksabha election banner

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज शिक्षकेत्तर संघ की ओर से हुए इस प्रदर्शन के दौरान संघ के सचिव दीपक कुमार महापात्र ने बताया कि संघ ने रविवार को कॉलेज से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना था। इसके लिए पूर्व से अनुमति ले ली गई थी। सभी लोग जब सुबह गेट पर आये तो उन्हें नहीं घुसने नहीं दिया गया। मजबूरी में वे बाहर ही टेंट गाड़कर खाना बनाने लगे और विरोध प्रदर्शन करने लगे। ्र दरअसल प्राचार्य को बीएन प्रसाद ने पहले ही नोटिस टांग दी थी कि पुलवामा हमले के कारण कॉलेज में किसी तरह का भोज व होली मिलन समारोह आयोजित नहीं होगा। प्राचार्य को मालूम चला था कि कर्मचारी होली मिलन समारोह आयोजित करने जा रहे हैं। इस कारण कर्मचारियों को कॉलेज में प्रवेश से रोका गया। बात विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. एके झा तक पहुंची। उसके बाद कर्मचारियों से भोज न करने तथा होली मिलन न करने के वटसएप मैसेज के बाद इन्हें कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित करने की अनुमति दी गई।कॉलेज के प्राचार्य को बाद में यह सूचना मिली कि सम्मान समारोह के दौरान कॉलेज में भोज का भी आयोजन हुआ। इस पर प्राचार्य डॉ. बीएन प्रसाद ने कहा कि वे छुट्टी पर हैं, आकर विस्तृत जानकारी लेंगे।

इनका हुआ सम्मान : राम कुमार मिश्र, प्रमोद कुमार सिंह, अरूप मुखर्जी, कार्तिक प्रसाद साहू, हरिशकर मिश्र, राम स्वरूप भगत, रामनरेश झा, अरविंद कुमार सिंह, श्रीकांत सीट।

गेट नहीं खोलने पर बिफरे

पूर्व अनुमति के बावजूद आयोजन के लिए कॉलेज का गेट नहीं खोलना कर्मचारियों का अपमान है। प्राचार्य के आने के बाद उनसे इस संबंध में बात की जाएगी। हमने सिर्फ सम्मान समारोह की इजाजत ली थी, होली मिलन के लिए नहीं।

- दीपक कुमार दास महापात्र, सचिव, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज कर्मचारी संघ।

 होली मिलना पर है रोक

पुलवामा हमले के शहीदों के सम्मान में होली मिलन समारोह व सांस्कृतिक आयोजन व किसी तरह के भोज पर रोक है। यह सभी के लिए लागू होता है।

- डॉ. बीएन प्रसाद, प्राचार्य, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.