Move to Jagran APP

अनोखा विरोध : पानी का कनेक्शन कटाने के लिए नगर निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

Unique Demonstration. मानगो नगर निगम कार्यालय के समक्ष मानगोवासियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। महिलाएं अपने हाथों में डेगजी बाल्‍टी लेकर पानी के लिए नहीं बल्कि पानी का कनेक्शन कटाने के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा नेता विकास सिंह कर रहे थे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 08:32 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 08:32 PM (IST)
अनोखा विरोध : पानी का कनेक्शन कटाने के लिए नगर निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन
मानगो नगर निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते मानगो के निवासी।

जमशेदपुर, जासं। मानगो नगर निगम कार्यालय के समक्ष मानगोवासियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। महिलाएं अपने हाथों में डेगजी, बाल्‍टी लेकर पानी के लिए नहीं बल्कि पानी का कनेक्शन कटाने के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा नेता विकास सिंह कर रहे थे।

loksabha election banner

इस दौरान डिमना रोड न्यू सुभाष कॉलोनी की दर्जनों महिलाएं शामिल थीं। सुभाष कॉलोनी की महिलाएं चिंता देवी, नीलम सिंह आदि का कहना था कि बीते चार वर्ष पूर्व हमारे क्षेत्र में पानी का पाइप लाइन बिछाया गया है, लेकिन पानी की सप्लाई आज तक नहीं हुई है। कहीं होती भी है तो नाममात्र का। लोगों का कहना था कि पढ़नेवाले बच्चों को पानी ढो कर लाना पड़ता है, जिसके कारण उनकी पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पानी के कारण काम करनेवाले लोग भी समय पर काम करने नहीं जा पा रहे हैं। लोगों ने इसकी शिकायत भाजपा नेता विकास सिंह से की थी।

विकास सिंह से की गई थी शिकायत

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विकास सिंह ने भुक्तभोगी लोगों के साथ मानगो नगर निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रत्येक माह मानगो नगर निगम के कर्मचारी बस्ती में आते हैं और पानी का बिल दिया जाता है, जिसका भुगतान कर देते हैं। बिना पानी का बिल भुगतान करने की स्थिति में हम लोग नहीं हैं। इसलिए हमारा पानी कनेक्शन काट दिया जाए। पानी का बिल बार-बार अब देना संभव नहीं है। यही कारण है कि व‍िरोध स्वरुप डेगची, बाल्टी एवं जमा किए हुए पुराने बिल के साथ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल

प्रदर्शन करनेवालों में मुख्यरूप से विकास सिंह, प्रोफेसर यूपी सिंह, राजेश साहू, शिव साव, राम सिंह कुशवाहा, दीपक सुंडी, जितेंद्र साहू, सुधीर सिंह छोटू, रंजू सिंह, सोना देवी, रंजना देवी, गीता सरकार, ललिता देवी, शांति देवी, प्रभावती देवी, सुरेश कुमार,  पिंटू सिंह, उदय राय, प्रताप सिंह, कमल सिंह, बीएन सिंह, गुरदीप कौर मुख्य रूप से शामिल रहे। 

एक माह में समस्या का हो जाएगा समाधान : कार्यपालक अभियंता 

प्रदर्शन करने के बाद पांच सदस्यों को लेकर भाजपा नेता विकास सिंह कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय से मिले। कार्यपालक पदाधिकारी को समस्याओं के बारे में जानकारी दी गयी। इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छता विभाग से दूरभाष पर बात की और कहा कि आप जल्द से जल्द इंटरकनेक्शन करवाएं।जब इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता जे होरो से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ इलाके में कनेक्शन छूट गया है और कुछ इलाके में पानी का प्रेशर कम होने के कारण परेशानी हुई है। वह पूरे मामले को जांच कर एक माह में पानी की समस्या का समाधान करा देंगे। वार्ता के पश्चात भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि एक माह के अंदर यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम कार्यालय का हुक्का जाम कर देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.