स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेशपत्र में गड़बड़ी, हंगामा
जागरण संवाददाता जमशेदपुर कोल्हान विश्वविद्यालय में सात जून से प्रारंभ होने वाली स्नातक प्रथम स
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में सात जून से प्रारंभ होने वाली स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के प्रवेशपत्र में कई गड़बड़ियां हैं। किसी का नाम गलत है तो किसी का विषय ही गलत है। सैकड़ों छात्रों के प्रवेशपत्र में इस तरह की गलती की बात सामने आई है। एबीएम कॉलेज गोलमुरी के सैकड़ों छात्र भी यह परेशानी झेल रहे हैं। छात्रों के परेशानी को देखते हुए झारखंड छात्र मोर्चा के नेतृत्व में सबसे पहले छात्रों ने मंगलवार को एबीएम कॉलेज में नारेबाजी की। इसके बाद प्राचार्या का घेराव किया।
छात्रों ने सभी छात्रों का प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी करने की मांग की। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मुदिता चंद्रा ने इस दौरान किसी भी छात्र को कोई दिक्कत नहीं होगी। परीक्षा से पहले सबको प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। इस अवसर पर छात्र मोर्चा के महानगर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश दुबे, चंदन कुमार, मंगल सिंह, अखिलेश तिवारी, रोहित कुमार, बिमल कुमार, अमन पाठक, प्रवीण कुमार, सुमन कुमारी, आरती कुमारी के अलावा सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।
चांसलर पोर्टल से गड़बड़ी का अंदेशा : एडमिट कार्ड में गड़बड़ी के बारे में कोल्हान विश्वविद्यालय पहले से ही जानता था। इस कारण परीक्षा विभाग ने सभी छात्रों को पहले से ही प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी करने का आदेश दे रखा है। कई छात्रों का निबंधन भी नहीं हुआ है, इन्हें भी प्रोविजनल एडमिट कार्ड प्रदान किया जाएगा। एडमिट कार्ड में गड़बड़ी के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालय अपने आप को पाक साफ मान रहे हैं। दोष चांसलर पोर्टल पर ही मढ़ रहे हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप