पीजी की पढ़ाई प्रारंभ करने की मांग को ले छात्रों ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में पीजी की पढ़ाई प्रारंभ करने की मांग को ले
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में पीजी की पढ़ाई प्रारंभ करने की मांग को लेकर छात्रों ने कॉलेज गेट पर शुक्रवार को ताला जड़ दिया। इसके बाद मुख्य गेट पर एलबीएसएम कॉलेज छात्र संघ व झारखंड छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। धरना-प्रदर्शन के दौरान एलबीएसएम कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष भुगलू हांसदा ने बताया कि झारखंड छात्र मोर्चा के संजीव मुर्मू के नेतृत्व में 16 मई को एक ज्ञापन सौंपा गया था। इसमें विश्वविद्यालय से दस दिनों के अंदर मांगी गई जानकारियों का लिखित जवाब देने का आग्रह किया गया। लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से कोई जवाब नहीं आया। छात्र संघ अध्यक्ष भुगलू हांसदा ने बताया कि इस क्षेत्र में यह एकमात्र कॉलेज है, जहां बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। यहां पर पोटका विधानसभा के छात्र पढ़ते हैं। इस कारण एलबीएसएम कॉलेज में ¨हदी, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, अंग्रेजी, भूगोल, हो, अर्थशास्त्र व कॉमर्स में पीजी की पढ़ाई प्रारंभ होनी चाहिए। इसके अलावा कोल्हान विश्वविद्यालय में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से संताली एवं हो विषय को अलग-अलग विभाग बनाया जाए तथा यूजीसी के नियमानुसार शिक्षकों के पद सृजित किया जाये। सभी अंगीभूत महाविद्यालयों में नवनिर्मित महाविद्यालय में सभी क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई की जाये। छात्र संघ ने चेतावनी दी है अगर विश्वविद्यालय उनकी मांग को अनसुना करती है तो आने वाले दिनों छात्र संघ के नेतृत्व में उग्र आंदोलन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव मुर्मू, सालखु मांझी, करनजीत हांसदा, बुकई मुर्मू, कृष्ण चंद्र बिरुआ, अनिल सोरेन, अजय देवगम, देवीलाल टुडू, राजेश मुर्मू आदि उपस्थित थे।