Move to Jagran APP

World cup archery में स्वर्णपरी दीपिका कुमारी के अरमानों ने तोड़ा दम, महिला वर्ग में भारत की दावेदारी खत्म

विश्वकप तीरंदाजी के चौथे चरण में दीपिका को हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारतीय चुनौती खत्म हो गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 12:05 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2019 12:05 PM (IST)
World cup archery में स्वर्णपरी दीपिका कुमारी के अरमानों ने तोड़ा दम, महिला वर्ग में भारत की दावेदारी खत्म
World cup archery में स्वर्णपरी दीपिका कुमारी के अरमानों ने तोड़ा दम, महिला वर्ग में भारत की दावेदारी खत्म

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता।  जर्मनी की राजधानी बर्लिन में चल रहे विश्वकप तीरंदाजी के चौथे चरण में दीपिका को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय स्वर्णपरी के नाम से विख्यात टाटा स्टील की दीपिका कुमारी के लिए यह किसी दुस्स्वप्न से कम नहीं है। इसी के साथ महिला रिकर्व तीरंदाजी में भारतीय चुनौती खत्म हो गई।

loksabha election banner

चौथे राउंड में दीपिका को चीनी ताइपे की तान या तिंग 6-0 से हरा दिया। इससे पहले तीसरे राउंड में दीपिका ने इटली की तीरंदाज इदोली काजमारेक को 6-4 से हराने में सफलता प्राप्त की थी। महिला रिकर्व तीरंदाज बोंबयला देवी और मधु वेदवान तीसरे राउंड में ही बाहर हो गई। बोंबयला को नीदरलैंड की तीरंदाज गैब्रियल बायार्दो ने 6-2 से तथा मधु वेदवान को इस्तोनिवा की रीना परंत ने कड़े संघर्ष में 6-5 से हरा दिया। 

पुरुष तीरंदाजी में भी भारत के हाथ खाली

पुरुष रिकर्व तीरंदाजी में भी भारत के हाथ खाली रह गए। व्यक्तिगत मुकाबले में अतुल वर्मा और प्रवीण रमेश जाधव तीसरे राउंड की बाधा को पार नहीं कर पाए। अतुल वर्मा को जापान के ओनियामो नाउया ने 7-1 से तथा प्रवीण को कोरिया के बे जाहेयान ने 6-4 से हरा विश्वकप से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पुरुष रिकर्व टीम को पहले ही राउंड में कनाडा के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा। प्रवीण जाधव और बोंब्याला देवी की मिश्रित युगल जोड़ी भी दूसरे राउंड में जापान के हाथों 12-5 से पराजित हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.