Word cup archery : विश्व कप तीरंदाजी में दीपिका और अतनु को मिली जगह
world cup archery. विश्व कप तीरंदाजी (स्टेज-3) के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में स्वर्ण परी दीपिका कुमारी और उनके मंगेतर अतानु दास को भी शामिल किया गया है।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 12:22 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 12:22 PM (IST)
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। 19 से 26 मई तक तुर्की के अंताल्या में आयोजित होनेवाले विश्व कप तीरंदाजी (स्टेज-3) के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में टाटा स्टील की स्वर्ण परी दीपिका कुमारी औ उनके मंगेतर अतानु दास को भी शामिल किया गया है।
ये रही टीम
- रिकर्व पुरुष वर्ग : तरुण दीप राय, अतानु दास, प्रवीण जाधव व अतुल वर्मा।
- महिला वर्ग : दीपिका कुमारी, बोम्बयला देवी, कोमालिका बारी व मधु वेदवान।
- कंपाउंड पुरुष वर्ग : अभिषेक वर्मा, रजत चौहान, भगवान दास व अमन सैनी।
- महिला वर्ग : वी ज्योति सुरेखा, मुस्कान किरार, स्वाति दुधवाल व राज कौर।
- महिला टीम के कोच पूर्णिमा महतो व पुरुष टीम के कोच मिम बहादुर गुरुंग होंंगे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें