Move to Jagran APP

जमशेदपुर के समर्पण फाउंडेशन ने असहाय मरीज की बचाई जान

जागरण संवाददाता जमशेदपुर समर्पण फाउंडेशन ने एक गरीब मरीज का इलाज करा उसका जान बचाई है। ब

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 04:21 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 04:21 PM (IST)
जमशेदपुर के समर्पण फाउंडेशन ने असहाय मरीज की बचाई जान
जमशेदपुर के समर्पण फाउंडेशन ने असहाय मरीज की बचाई जान

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : समर्पण फाउंडेशन ने एक गरीब मरीज का इलाज करा उसका जान बचाई है। बीते दो माह पूर्व बागबेड़ा स्थित गाधी नगर निवासी सोनू का जुगसलाई में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। इससे उनके ब्रेन में गंभीर चोट आई थी, लेकिन गरीबी की वजह से वह इलाज कराने में असमर्थ थे। वे घर में ही पड़े हुए थे। उनका हाथ-पैर भी काम करना बंद कर दिया था। इसकी जानकारी समाजिक संस्था समर्पण फाउंडेशन के टीम तक पहुंची। इसके बाद संस्था के सचिव विभूति जेना के नेतृत्व में पीड़ित सोनू और उनके पूरे स्वजन से मिलने टीम पहुंची। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने अपने खर्च से मरीज का इलाज कराने का निर्णय लिया। शहर के जाने-माने न्यूरो सर्जन डा. फतेबहादूर से दिखाया गया। इसके बाद चिकित्सक के निर्देश पर दवा से लेकर फल व आहार तक उपलब्ध कराया गया। अब सोनू की सेहत में काफी सुधार आई है। वह बोलने के साथ-साथ लोगों को पहचानने भी लगा है। इससे पूरे बस्ती के लोग व उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। पीड़ित सोनू की स्थिति की जानकारी जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी को हुई तो उन्होंने भी सोनू के घर पहुंचकर हर संभव मदद का भरोसा दिया है। मरीज ने कहा कि डाक्टर ने उन्हें एमआरआइ कराने की सलाह दी है। इसे सुनते ही विधायक ने कहा कि आपका एमआरआइ हो जाएगा। इसके साथ ही अगर कोई भी मदद की जरूरत होगी तो वह उसके लिए तैयार हैं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विश्वजीत स्वाइंन, सचिव विभूति जेना, उप मुखिया सुनील गुप्ता, हरीश कुमार, संस्था के पदाधिकारी चंदन, नीरूप, संजना, प्रीति, छबी उपस्थित थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.