जगन्नाथ को हरा देबांजन ने बनाई बढ़त
देबांजन ससमल ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में चल रहे जिला चेस लीग में एकल बढ़त बना ली है।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : देबांजन ससमल ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में चल रहे जिला सुपर लीग चेस चैंपियनशिप में चौथे राउंड की समाप्ति के उपरांत चार अंकों के साथ एकल बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं तीन अंक के साथ जगन्नाथ प्रसाद शर्मा दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बुधवार को देबांजन ससमल ने जगन्नाथ प्रसाद शर्मा को, भोला नाथ दास ने अजीत मसीह को, कौशल कुमार झा ने सतीश कुमार को, चंदन कुमार प्रसाद ने शिवम गुप्ता को, अनुराग पाणिग्रही ने डेनियल आइंद को, राहुल कुमार कर ने अनिमेष कुमार सिंह को, कुमार उत्कर्ष ने आयुष अग्रवाल को, प्रज्ञानंद ुमार ने विशाल कुमार मिंज को, लोकेश कुमार ने अर्चित जायसवाल को, कालिंदी विकास ने अभिजीत बेरा को, आयुष पांडेय ने अभिषेक कुमार को पराजित कर पांचवें राउंड में स्थान पक्का किया।