मानगो पुल के नीचे से अज्ञात महिला का शव बरामद
पुलिस के मुताबिक पहली नजर में ऐसा लगता है की युवती की शादी कुछ दिनों पूर्व हुई है मामला हत्या या आत्महत्या का भी हो सकता है।
जासं, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने मानगो पुल के नीचे सुवर्णरेखा नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद किया हैं। उसकी दोनों हाथों में भरी-भरी चूड़ियां हैं। हाथों में मेहंदी रची हुई है, और राजा रानी लिखा हैं। रविवार की सुबह जैसे ही नदी में किनारे एक महिला का शव लोगों ने देखा, तत्काल इसकी सूचना सीतारामडेरा पुलिस को दी गई। स्थानीय मछुआरों के सहयोग से शव नदी से निकाला गया। पुलिस के मुताबिक पहली नजर में ऐसा लगता है की युवती की शादी कुछ दिनों पूर्व हुई है मामला हत्या या आत्महत्या का भी हो सकता है। वैसे पुलिस ने शव को अज्ञात मानते हुए पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
इस संबंध में पुलिसकर्मी रवींद्र मुंडा की शिकायत पर अस्वाभाविक मौत की प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। घटना की छानबीन की जा रही है। सीतारामडेरा थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी थानों की पुलिस को तस्वीर भेजी गई है। किसी थाने में यदि मसिग की रिपोर्ट दर्ज हैं तो शव के पहचान का आग्रह किया है। शव बरामदगी के 48 घंटे हो चुके हैं। पहचान होने के बाद ही घटना की विस्तृत जानकारी का पता चल पाएगा। वैसे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि उसकी मौत हुई या उसने आत्महत्या की है।