Move to Jagran APP

जमशेदपुर के बागबेड़ा में एक घर में मिला पिता-पुत्र का शव, हत्या की आशंका

शव की पहचान 70 वर्षीय सुशील मोहंती और उसके 40 वर्षीय पुत्र राजू मोहंती के रूप में की गई है। वहीं पिता-पुत्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तरह-तरह क चर्चा होने लगी। पूछताछ में पुलिस को जानकारी हुई पिता-पुत्र दोनों शराब सेवन के आदी थे।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Fri, 11 Mar 2022 11:46 AM (IST)Updated: Fri, 11 Mar 2022 11:00 PM (IST)
जमशेदपुर के बागबेड़ा में एक घर में मिला पिता-पुत्र का शव, हत्या की आशंका
बागबेड़ा के गांधीनगर बस्ती में पिता-पुत्र का शव बरामद होने के बाद जांच करती पुलिस।

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। बागबेड़ा के गांधीनगर बस्ती में स्थानीय लोगों की सूचन पर बागबेड़ा थाना की पुलिस ने एक घर से पिता-पुत्र का शव बरामद किया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। शव की पहचान 70 वर्षीय सुशील मोहंती और उसके 40 वर्षीय पुत्र राजू मोहंती के रूप में की गई है। वहीं पिता-पुत्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तरह-तरह क चर्चा होने लगी। पूछताछ में पुलिस को जानकारी हुई पिता-पुत्र दोनों शराब सेवन के आदी थे। मजदूरी कर जीवन यापन करते थे।

loksabha election banner

राजू मोहंती के चार बेटी है। घर में हमेशा विवाद भी होता था। राजू माेहंती के गले में चोट के निशान है। राजू मोहंती की पत्नी ने बताया पति ने रात में अंग्रेजी शराब का सेवन किया था जबकि ससुर की तबीयत चार दिन से खराब थी। गुरुवार रात को खाना-खाने के बाद पति और ससुर एक ही साथ सो गए। वह अपने बच्चों के साथ सो गई। शुक्रवार सुबह पति और ससुर को उठाने गई तो दोनों के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। पास-पड़ोस के लोगों को जानकारी दी गई। इसके बाद दोनों के शव को आंगन में किया गया।

अवैध संबंध से मामला जुड़ा होने की चर्चा

इधर, दबी जुबान से लोग यह बता रहे है कि मामला अवैध संबंध में हत्या से जुड़ा हुआ है। हालांकि पुलिस अब तक कोई ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बागबेड़ा थाना प्रभारी केके झा ने बताया अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले में कई विंदुओं पर जांच कर रही है। जानकारी पर जिला पार्षद किशोर यादव समेत अन्य कई लोग मौके पर पहुंचे।

शराब पीने के लिए रुपये नहीं देेने पर पत्नी को राड से मारकर किया घायल

एक दिन पूर्व पटमदा के बोड़ाम थाना क्षेत्र बड़ाचिड़का गांव निवासी संजय महतो ने पहली पत्नी कल्पना महतो से शराब पीने के लिए रुपये की मांग की। इंकार पर उसने पत्नी को राड से मारकर घायल कर दिया। महिला को एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पत्नी की शिकायत पर संजय महतो को गिरफ्तार कर लिया। कल्पना महतो ने बताया कि पति संजय महतो उसे पांच साल पहले ही छोड़ चुका है और अब वह अपने दो बच्चों के साथ किसी तरह मजदूरी कर अपने मायके में रह रही है। वहीं गुरुवार की सुबह पति घर पर आया और उससे शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की। जबकि रुपए देने से इंकार करने पर उसने रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। संजय महतो पांच साल पहले ही दूसरी शादी कर ली है। साथ ही दूसरी शादी करने के बाद भी वह उसके घर आकर रुपए की मांग करता है और इससे पहले भी रुपए को लेकर विवाद हो चुका है। कल्पना का कहना है कि वह संजय महतो के हरकतों से तंग आ गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.