Move to Jagran APP

दूसरे दिन मिली स्वर्णरेखा नदी में डूबी दो महिलाओं में एक की लाश Jamshedpur News

घाटशिला अनुमंडल के गालूडीह थाना क्षेत्र के धातकीडीह गांव में स्वर्णरेखा नदी में गुरुवार को डूबी दो महिलाओं में एक मुखी हांसदा की लाश शुक्रवार को मिली।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 28 Jun 2019 12:43 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jun 2019 12:43 PM (IST)
दूसरे दिन मिली स्वर्णरेखा नदी में डूबी दो महिलाओं में एक की लाश Jamshedpur News
दूसरे दिन मिली स्वर्णरेखा नदी में डूबी दो महिलाओं में एक की लाश Jamshedpur News

गालूडीह (पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला अनुमंडल के गालूडीह थाना क्षेत्र के धातकीडीह गांव में स्वर्णरेखा नदी में गुरुवार को डूबी दो महिलाओं में एक मुखी हांसदा की लाश शुक्रवार को मिली। उसे खोजने की कोशिश लगातार जारी थी। मामले की जानकारी लेने के लिए अनुमंडल अधिकारी अमर कुमार एवं एसडीपीओ रणवीर सिंह स्पेशल एक्शन फोर्स के साथ शुक्रवार को पहुंचे थे।

loksabha election banner

गुरुवार को घोंघा चुनने गईं दो महिलाएं स्वर्णरेखा नदी में डूब गईं थी। इनमें साल्गे हांसदा का शव नदी से बरामद कर लिया गया था। वहीं मुखी हांसदा की तलाश जारी रही। दोनों महिलाएं धालभूमगढ़ के सुंदरडीह निवासी हैं। सुंदरडीह से छह महिलाएं आरसु हांसदा, बुधी मुर्मू, लाछो मुर्मू, पुंता टुडू, मुखी हांसदा, साल्गे हांसदा घोंघा चुनने बस से जगन्नाथपुर गांव गईं। वहां से स्वर्णरेखा नदी पहुंचीं। इनके साथ जगन्नाथपुर हेसलडीह की पेंगा हांसदा भी थी। नदी पार कर सभी दूसरे छोर की ओर जा रही थीं। सबसे पीछे चल रही साल्गे हांसदा नदी में डूबने लगी। उसे बचाने के क्रम में मुखी हांसदा भी डूब गई। 

देखते ही देखते बह गई दोनों महिलाएं

साथी महिलाएं कुछ समझ पातीं इससे पूर्व दोनों बहकर काफी दूर चली गईं। महिलाओं ने आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। नदी में तलाश शुरू हुई। एक किलोमीटर दूर साल्गे हांसदा का शव मिला। वहीं मुखी हांसदा का कहीं पता नहीं चला। देर शाम तक नदी में लोग उसे तलाश करते रहे। सूचना के बाद मुखिया ठाकुर प्रसाद मार्डी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गालूडीह थाने को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि दूसरी महिला का शव मिलने के बाद ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। 

घाटशिला में नहीं हैं गोताखोर

घाटशिला के बीडीओ संजय कुमार दास और जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू भी मौके पर पहुंचीं। बीडीओ ने 

कहा कि दूसरी महिला की तलाश जारी है। वरीय अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। जरूरत पड़ने पर गोताखोर बुलाए जाएंगे। मालूम हो कि अनुमंडल क्षेत्र में गोताखोर की टीम नहीं है।

इसलिए यहां पहुंचीं घोंघा चुनने

 साथी महिला आरसु हांसदा और बुधी मुर्मू ने कहा कि बनकाटी पंचायत के हेंसलडीह गांव में जुगोल हांसदा की शादी सुंदरडीह में हुई है। जुगोल हांसदा की पत्नी हमेशा बताती थी कि इस नदी में घोंघा बहुत है। इसके बाद हमलोग घोंघा चुनने यहां पहुंचे। साल्गे हांसदा के तीन बच्चे हैं। पति मनसा हांसदा मजदूरी करता है। मुखी के पति छोटे हांसदा का देहांत हो चुका है। उसे एक पुत्री व दो पुत्र हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.