विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
संवाद सूत्र, मुसाबनी : भाजयुमो की प्रखंड कार्यसमिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सरोज दत्ता की अध्यक्षता म
संवाद सूत्र, मुसाबनी : भाजयुमो की प्रखंड कार्यसमिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सरोज दत्ता की अध्यक्षता में पार्टी प्रखंड कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि भाजयुमो के जिला महामंत्री संजय तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्या तिवारी, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दशरथ ¨सह उपस्थित थे। बैठक में नेताओं ने संगठन मजबूती के लिए और मेहनत करने पर बल दिया गया। ग्राम स्वराज अभियान के तहत समरसता भोज के आयोजन को लेकर बैठक में विचार विमर्श किया गया। पार्टी आलाकमान के निर्देश पर भाजपा संगठन से जुड़े सभी समर्पित नेताओं कार्यकर्ताओं को 2019 चुनाव में पूरी ताकत झोंक देने का निर्देश दिया गया। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रोहित ¨सह ने सभी प्रखंड कमेटियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यकर्ता नियमित रूप से केंद्र सरकार एवं झारखंड सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं एवं विकास योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा झारखंड के विकास के लिए उठाए गए कदम को ग्रामीणों से अवगत कराने का निर्देश दिया गया ताकि चुनाव में लोग भाजपा के शासन को देख कर अपना मताधिकार का प्रयोग कर सकें। सुशासन की जानकारी क्षेत्र के हर लोगों को देने का निर्देश दिया गया। बैठक में समरनाथ मुखर्जी, अजय प्रसाद, नीलू भट्टाचार्य, संजय प्रसाद, कमल साव, प्रशांत नमाता, विश्वनाथ मुखर्जी, प्रदीप साव, छोटे लाल शर्मा, गुड्डू तिवारी, सुजीत दास, अशोक दत्ता सहित काफी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे