इंदिरा गांधी की जयंती पर हुई चित्रांकन प्रतियोगिता
अनुसूचित जाति हरिजन मछुआ नायक समाज, कदमा मंडल समिति की ओर से रवि
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Nov 2017 02:41 AM (IST)Updated: Mon, 20 Nov 2017 02:41 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अनुसूचित जाति हरिजन मछुआ नायक समाज, कदमा मंडल समिति की ओर से रविवार को इंदिरा गाधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जयप्रकाश नगर ब्लाक पांच व शास्त्री नगर कदमा में बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित हुई। राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय मछुआ तथा संचालन रवि मछुआ ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाज के संस्थापक दुखू मछुआ रहे। मौके पर उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक समरसता स्थापित करने का संकल्प लिया। बच्चों के बीच तीन ग्रुपों में हुए चित्रांकन प्रतियोगिता के सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कविता पाठ में अनुराग मछुआ सफल रहे। कार्यक्रम में रामजतन मछुआ, राहुल मछुआ, सुकरू मछुआ, रतन मछुआ समेत एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें