Move to Jagran APP

सुखदेव विरोधियों को गोलबंद करेंगे मनोज-इरफान

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कांग्रेस की अंदरुनी गुटबाजी तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भ्

By Edited By: Published: Thu, 20 Oct 2016 02:46 AM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2016 02:46 AM (IST)
सुखदेव विरोधियों को गोलबंद करेंगे मनोज-इरफान

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कांग्रेस की अंदरुनी गुटबाजी तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कांग्रेस के दो विधायक मनोज यादव व इरफान अंसारी गुरुवार को जमशेदपुर में कोल्हान के वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक कांग्रेस पार्टी कार्यालय में नहीं, बल्कि निर्मल गेस्ट हाउस में होगी। साफ है, कल सुखदेव विरोधियों का जुटान होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र झा उर्फ नट्टू झा ने कांग्रेसियों से कल दोपहर 11 बजे निर्मल भवन पहुंचने का अनुरोध किया है।

loksabha election banner

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बीके हरि प्रसाद शुक्रवार को रांची पहुंच रहे हैं। उसी दिन राची में प्रदेश कमेटी की बैठक भी बुलाई गई है। बैठक से एक दिन पूर्व कांग्रेस के दो विधायकों मनोज यादव व इरफान अंसारी ने जमशेदपुर में विरोधी खेमे के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने का निर्णय लिया है। इससे साफ है कि मनोज यादव व इरफान नई प्रदेश कमेटी व प्रदेश अध्यक्ष की कार्य शैली से खासे नाराज हैं। रांची से निकलकर वे पहली बार जमशेदपुर में कांग्रेसियों के साथ बैठक करेंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू भी सुखदेव भगत की नई कमेटी पर अपना विरोध दर्ज करवा चुके हैं। ऐसे में मनोज यादव व इरफान अंसारी की बैठक में कल काफी संख्या में कांग्रेसियों का जुटान होने की संभावना है। कल की बैठक को लेकर बुधवार को रवींद्र झा की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में रवींद्र झा के अलावा विजय यादव, चंद्रभान सिंह, अवतार सिंह तारी, उपेंद्र शर्मा, रियाज खान, प्रमोद सिंह, चिन्ना राव, शिखा चौधरी समेत काफी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.