Move to Jagran APP

कोल्हान प्रमंडल का नाम कुड़मी परगना हो

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध करने समेत कोल्हान प्रमंड

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 07:36 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 08:52 PM (IST)
कोल्हान प्रमंडल का नाम कुड़मी परगना हो
कोल्हान प्रमंडल का नाम कुड़मी परगना हो

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध करने समेत कोल्हान प्रमंडल का नाम कुड़मी परगना रखने की मांग को लेकर सोमवार को कुड़मी सेना और कुड़मी आंदोलनकारी मंच ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय उपवास किया। मौके पर कुड़मी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने कहा कि अगर हमारी मागे पूरी नहीं होती है तो कुड़मी समाज द्वारा सासद और विधायकों को गावों में घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कोल्हान प्रमंडल का नाम बदल कर संताल परगाना की तर्ज पर कुड़मी परगाना रखा जाए। तर्क दिया कि कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले कुड़मी बहुल क्षेत्र हैं। उपवास कार्यक्रम में कुड़मी आदोलनकरी मंच के अध्यक्ष फणीभूषण महतो, राम प्रसाद महतो, माणिक चंद्र महतो, शैलेंद्र महतो छोटे, संजय महतो, राम महतो, शिवशकर महतो, संजय कुमार महतो, अरुण महतो, तरणी महतो, सोमनाथ महतो, नेपाल महतो, प्रभास महतो, सुनील महतो, मनोज महतो समेत कई लोग शामिल थे।

loksabha election banner

---------

ये हैं कुड़मी समाज की मांग

- झारखंड प्रदेश के छोटानागपुर क्षेत्र के कुड़मी, कुरमी और महतो जाति को अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध किया जाए।

- जिस प्रकार झारखंड में संताल परगना है, उसी प्रकार कुड़मी बहुल क्षेत्र होने के कारण कोल्हान प्रमंडल का नाम बदलकर कुड़मी परगना किया जाए।

- कुड़माली, कुरमाली भाषा को संविधान की आठवीं सूची में सूचीबद्ध किया जाए।

- प्राथमिक स्तर से विश्वविद्यालय तक कुड़माली, कुरमाली भाषा में पठन-पाठन प्रारंभ किया जाए।

- कुड़मी, महतो जाति के पारंपरिक ग्राम प्रधान को मानदेय दिया जाए।

- कुड़मी, महतो जाति के पारंपरिक ग्राम पूजारी, लाया, पहान को राज्य सरकार की ओर से भूमिदान व्यवस्था लागू किया जाए।

- कुड़मी, महतो बहुल क्षेत्र में कुड़मी, महतो सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाए।

- कुड़मी, महतो बहुल विधानसभा व लोकसभा क्षेत्र में जनसंख्या के आधार पर सीट आरक्षित किया जाए।

- कुड़मी, महतो का प्राचीनकालिन सामाजिक स्वाशाषण व्यवस्था में ग्राम प्रधान व्यवस्था, धुमकुरियां व्यवस्था, धानगर महतो व्यवस्था, धानगर कोटवार व्यवस्था, चार माझी व्यवस्था, परामानिक व्यवस्था, देश मंडल व्यवस्था, कुड़मी, महतो महाल परगना व्यवस्था आदि को राज्य और केद्र सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान किया जाए।

- कुड़मी, महतो भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अनुसार एबरोजिनियम ट्राईब है। उस सूची के आधार पर कुड़मी, कुरमी जाति मुर्ति पूजक नहीं प्रकृति पूजक हैं। उनका धर्म सरना है। सरना धर्म को राज्य व केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.