शांति समिति की बैठक पर उठे सवाल
राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन कमाल खान ने जमशेदपुर परिसदन में शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की।
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 02:48 AM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 02:48 AM (IST)
जमशेदपुर : राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन कमाल खान ने जमशेदपुर परिसदन में शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। कमाल खान ने शांति समिति के सदस्यों से शांति बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी हासिल की। बैठक में यह सवाल उठा कि शांति समिति को दो वर्ष पूर्व तत्कालीन उपायुक्त अमिताभ कौशल ने भंग कर दिया था। कमाल खान ने कहा कि शांति बहाल रखने में समाज में बेहतर तालमेल के साथ बैठक की गई है। शांति समिति वर्तमान में क्या कर रही है। इससे उनका कोई वास्ता नहीं है। यह काम प्रशासन को देखना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें