पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी के बादिया गाव में फैला डायरिया, दर्जनों चपेट में
पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड के दक्षिणी बदिया पंचायत के शिव मंदिर पारा में डायरिया का प्रकोप पढ़ गया है। यहां दर्जन भर लोग प्रभावित हैं। गंभीर लोगों को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेजा गया है।
जेएनएन,जमशेदपुर/मुसाबनी : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड के दक्षिणी बदिया पंचायत के शिव मंदिर पारा में लगातार डायरिया के रोगी मिल रहे हैं। गाव के 15 लोगों को डायरिया के मरीज के रूप में चिह्नित किया गया है। जबकि तीन गंभीर मरीजों को उपचार के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष कई मरीजो का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंदाडीह मुसाबनी में चल रहा है। कई लोग अपने घर पर ही इलाज करा रहे हैं। डायरिया फैलने से गाव में दहशत का माहौल है। लोग डरे-सहमे हैं। गाव में मेडिकल टीम द्वारा मेडिकल कैंप लगाकर डायरिया मरीजों की जाच कर दवा दी जा रही है। प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष गुप्ता, अंचल अधिकारी साधु चरण देवगम, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्या तिवारी, मुखिया दुलारी मुर्मू सुबह आठ बजे से बादिया गाव में कैंप कर मरीजों को इलाज हेतु अस्पताल भेजने में जुटे रहे। मरीजों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तबके के लोग शामिल हैं
मुखिया ने की पहल: जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर मुसाबनी प्रखंड के दक्षिण बादिया पंचायत के शिव मंदिर पारा ग्राम में इन दिनों लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हो रही है। डायरिया के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए गाव के मुखिया एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्या तिवारी ने बीडीओ,सीओ, विधायक व स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी। मुसाबनी सीएचसी के डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी, पीएचसी सुपरवाईजर और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम ने गाव में डायरिया पीड़ितों की पहचान की है। इन मरीजों की जाच कर इन्हें दवा दी जा रही है।
नल के कनेक्शन की जांच: स्वास्थ्य विभाग के साथ पीएचईडी की टीम भी गाव के नल कनेक्शनों की जाच में जुटी है। ग्रामीणों ने बताया कि स्वजलधारा का पानी पीने से लोगों की तबीयत बिगड़ी है। ग्रामीणों ने स्वजलधारा के टैंक को साफ करने के लिए पूरा पानी बहा दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस टैंक की जाच की। लोगों का कहना है कि गाव में दूषित जल के सेवन या फिर अन्य कारणों से डायरिया का संक्रमण फैला हुआ है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ओआरएस के पैकेट घर-घर वितरण कर सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। वहीं पीने के पानी में क्लोरिन डालने की नसीहत दे रहे हैं।
डायरिया से ये हैं पीड़ित: बादिया गांव के शिव मंदिर पारा में डायरिया से पीड़ित में देवानंद नायक, सविता थयाल, अंजना नायक की हालत गंभीर है। इनका इलाज एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में चल रहा है। इनके अलावा नवीन राज, अमरावती नायक, विष्णु नायक, वृंदावन नायक, शरद थयाल, प्रतिमा नायक, रसो राज नायक, चेतो थयाल, मिथिला नायक, सविता थयाल, शर्मिला थयाल, शिव शकर नायक, गौरव नायक, प्रियंका नायक सहित दर्जनों लोग इससे आक्रात हैं। कई लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंदाडीह में चल रहा है।