Move to Jagran APP

बुलबुल का असर, तेज हवा चलने के साथ हुई हल्की बारिश Jamshedpur News

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात बुलबुल का असर शहर में दिखा। शनिवार को बुलबुल चक्रवात के कारण दिनभर बादल छाए रहे तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश भी हुई।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 08:46 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 08:46 PM (IST)
बुलबुल का असर, तेज हवा चलने के साथ हुई हल्की बारिश Jamshedpur News
बुलबुल का असर, तेज हवा चलने के साथ हुई हल्की बारिश Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं)। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात बुलबुल का असर शहर में दिखा। शनिवार को बुलबुल चक्रवात के कारण दिनभर बादल छाए रहे वहीं, तेज हवा चलने के साथ आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था।

loksabha election banner

आसमान में बादल छाए रहने के साथ हवा की रफ्तार तेज थी। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दिन ढलने के साथ ही हवा की गति भी रफ्तार पकडऩे लगी। इस दौरान दोपहर बाद पारडीह और डिमना से सटे क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम बिगडऩे के कारण मुख्यमंत्री को भी रांची जाने में विलंब हुआ। खराब मौसम के कारण उन्हें एक घंटे तक सोनारी एयरपोर्ट पर बैठना पड़ा।

आज भी बदला रहेगा शहर का मौसम

 मौसम पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को बुलबुल चक्रवात का असर शहर में रहेगा। इसके कारण आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान में कहा गया कि सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हें। इसके बाद आसमान साफ होगा। सुबह के वक्त वातावरण में कुहासा छाए रहने की संभावना है।

3.3 डिग्री घटा तापमान

मौसम का मिजाज बदलने के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान शहर का अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस घटा है। वहीं न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। मौसम के उतर-चढ़ाव के बीच पिछले छह दिनों में अधिकतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। शनिवार को शहर का तापमान अधिकतम 25.0 और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं आद्र्रता अधिकतम 86 और न्यूनतम 74 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.0 डिग्री अधिक है। तापमान घटने से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। शाम होते ही कई लोग स्वेटर और जैकेट पहने नजर आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.