फोन पे से खाते से हो गई 64 हजार रुपये की निकासी
इसकी शिकायत गुरुवार देर रात बिष्टुपुर साइबर थाना में दर्ज कराई गई हैं। नीतू कुमारी ने बताया बैंक खाता गोविदपुर एसबीआइ में है।
जासं, जमशेदपुर : फोन पे से खाते से गोविदपुर की नीतू कुमारी की 64 हजार रुपये की अवैध निकासी हो गई। इसकी शिकायत गुरुवार देर रात बिष्टुपुर साइबर थाना में दर्ज कराई गई हैं। नीतू कुमारी ने बताया बैंक खाता गोविदपुर एसबीआइ में है। खाते में मोबाइल नंबर 7992254127 पंजीकृत हैं। इसी नंबर से फोन पे चलाती हैं। कुछ सामान आर्डर किया था जिसे वापस कर दिया। मित्रा हेल्प लाइन में दिए गए नंबर को सर्च किया। जहां से फोन नंबर 9903403596 मिला। इस नंबर पर अपने पंजीकृत नंबर से फोन किया। फोन कटने पर उसने अपनी बहन की नंबर से फोन किया तो जानकारी मिली रिफंड मिल जाएगा। 22 अक्टूबर को उसने फोन किया। बताया गया गया कि फोन पे करे। ओपेन फोन ओपेन करने पर जानकारी दी गई कि फोन पे कनेक्ट पर जाएं। अपने बैंक खाते को कनेक्ट करे। ऐसा ही उसने किया। कोड नंबर दिया। उसे कोड किया। इसके बाद से खाते से दो बार में 39986 और 24786 हजार रुपये कट गए।