विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पोटका में शोक: मुंबई में तैनात CRPF के ASI समराज सरदार का निधन, पैतृक आवास पर ली अंतिम सांस

Published: Sun, 18 Oct 2026 09:08 PM (IST)

पोटका प्रखंड के बड़ा सिगदी गांव निवासी सीआरपीएफ के सहायक उप-निरीक्षक समराज सरदार का रविवार को निधन हो गया। मुंबई ...और पढ़ें

एएसआई के निधन की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के कई वरिष्ठ अधिकारी और जवान उनके बड़ा सिगदी स्थित आवास पर पहुंचे।

एएसआई के निधन की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के कई वरिष्ठ अधिकारी और जवान उनके बड़ा सिगदी स्थित आवास पर पहुंचे। 

HighLights

  1. मुंबई में तैनात थे, पैतृक गांव बड़ा सिगदी में अंतिम सांस।

  2. राजकीय सम्मान और धार्मिक रीति-रिवाजों से हुआ अंतिम संस्कार।

संसू, पोटका। प्रखंड की हेंसलबील पंचायत अंतर्गत बड़ा सिगदी गांव निवासी सीआरपीएफ (CRPF) के सहायक उप-निरीक्षक (ASI) समराज सरदार (56 वर्ष) का रविवार को निधन हो गया। 
 
वे मुंबई में पदस्थापित थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने अपने पैतृक आवास पर ही अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।
 
दिवंगत समराज सरदार के छोटे भाई लव कुमार सरदार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके बड़े भाई पिछले कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे थे। 
 
एएसआई के निधन की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के कई वरिष्ठ अधिकारी और जवान उनके बड़ा सिगदी स्थित आवास पर पहुंचे। जवानों व अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
दिवंगत एएसआई समराज सरदार अपने पीछे पत्नी गीता सरदार, दो पुत्रों जयवंत सरदार व जोनराज सरदार सहित पूरा भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। 
 
उनकी छोटी भाभी सोनमनी सरदार वर्तमान में पोटका की जिला परिषद सदस्य हैं। परिजनों और ग्रामीणों की उपस्थिति में रविवार को ही राजकीय सम्मान व धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।