Move to Jagran APP

प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़ Jamshedpur News

सूर्य मंदिर कमेटी सिदगोड़ा द्वारा नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में श्रीराम दरबार के विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर के पट आमजनों के दर्शन-पूलन हेतु खोल दिए गए।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 09:53 PM (IST)Updated: Fri, 28 Feb 2020 09:53 PM (IST)
प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़ Jamshedpur News
प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़ Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। सूर्य मंदिर कमेटी सिदगोड़ा द्वारा नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में श्रीराम दरबार के विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर के पट आमजनों के दर्शन-पूलन हेतु खोल दिए गए। शुक्रवार को रात में शैयाधिवास में सोए भगवान को जगत कल्याण हेतु जगाया गया।

loksabha election banner

देवी का आह्वान कर मां निद्रा से प्रार्थना की गई कि हे मां मोह-माया से मुक्त कर भगवान को जगत कल्याण हेतु मंदिर में विराजमान होने के लिए प्रेरित करें। यज्ञशाला की प्रक्रिमा कर प्रतिमाओं की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके बाद पंचकुंडीय महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं आरती की गई।

पिछले पांच दिनों से चले आ रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रत्येक अनुष्ठान को पूरे भक्तिभाव से पूरा किया गया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विभिन्न अनुष्ठान, अधिवास कर्म जलाधिवास, गंधाधिवास, पुष्पाधिवास, धान्याधिवास, औषधिवास, फलाधिवास, नगर भ्रमण एवं प्राण प्रतिष्ठा व यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। मंदिर में भगवान श्रीराम, मां जानकी, भ्राता लक्ष्मण और रामभक्त हनुमान की संगमरमर की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है।

अयोध्या में प्रस्तावित श्रीराम मंदिर के मॉडल पर तैयार आकर्षक मंदिर को 30 कुशल कारीगरों ने बनाया है। इसके निर्माण में लगभग तीन वर्ष का समय लगा। वहीं मंदिर की दीवारों पर प्रभु श्रीराम के बाल्यकाल से लेकर राजतिलक की गाथा का वर्णन रंगबिरंगी कलाकृतियों के माध्यम से किया गया है। मंदिर की ऊंचाई 20 फीट है एवं इनमें कुल 24 पिलर हैं। पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह व पंचकुंडीय यज्ञशाला में 35 आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विभिन्न अनुष्ठान पूरे किए।

अधर्म पर धर्म की विजय असत्य पर सत्य की जीत सदैव होती है। श्रीराम कथा के समापन पर राम के राज्यभिषेक पर पूरे पंडाल में हुई पुष्प वर्षा जमकर झूमे श्रोता। कथा के समापन एवं श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण होने पर 11 हजार दीपक जलाए गए। सूर्य मंदिर कमेटी की ओर से शाम 11 हजार मिट्टी के दीपक प्रच्वलित किए गए। कथा में शामिल श्रद्धालुओं ने एक-एक दीपक खुद प्रच्वलित किया।

कमेटी के अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि जिस प्रकार मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन पर अयोध्या वासियों ने द्वीप जलाकर दीपावली मनाई थी उसी प्रकार सूर्य मंदिर परिसर में श्रीराम कथा के समापन एवं भव्य श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम विराजने पर दीपोत्सव मनाकर खुशियां मनाई जा रही हैं। दीपक से कथा स्थल समेत पूरा सूर्य मंदिर परिसर प्रकाशवान बना हुआ था। कथा में शामिल श्रोताओं ने हाथों में दीपक लेकर आरती की।

समारोह में ये थे शामिल 

श्रीराम कथा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू, 20 सूत्री के पूर्व अध्यक्ष राकेश प्रसाद, सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा, गायत्री कुजूर, संजीव सिंह, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा सहित हजारों श्रद्धालु शामिल थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.