Move to Jagran APP

Gangs of Wasseypur: जमशेदपुर के जेल में बिगड़ी फहीम खान की तबीयत, रिस्म में हुआ इलाज Jamshedpur News

Gangs of Wasseypur. फहीम सगीर हत्याकांड में उम्र कैद की सजा काट रहे वासेपुर के शातिर अपराधी फहीम खान की तबीयत खराब हो गई। उसका जमशेदपुर से रिस्म ले जाकर इलाज हुआ।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 04:18 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 04:18 PM (IST)
Gangs of Wasseypur: जमशेदपुर के जेल में बिगड़ी फहीम खान की तबीयत, रिस्म में हुआ इलाज Jamshedpur News
Gangs of Wasseypur: जमशेदपुर के जेल में बिगड़ी फहीम खान की तबीयत, रिस्म में हुआ इलाज Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। criminal Faheem Khans health deteriorated in ghaghidih jail treatment in Rims घाघीडीह जेल में बंद जुर्म की दुनिया के सरगना धनबाद के वासेपुर के रहने वाले फहीम खान को जेल प्रशासन ने रांची के रिम्स में भर्ती कराया। फहीम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रांची ले जाया गया था। दिन भर इलाज के बाद जेल प्रशासन शाम को गैंगस्टर फहीम खान वापस घाघीडीह जेल लाया। 

loksabha election banner
जेल में रविवार की रात फहीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। लेकिन, उसका मधुमेह का स्तर काफी बढ़ गया था। इस पर जिला प्रशासन से स्पेशल आर्डर लेने के बाद जेल प्रशासन उसे जमशेदपुर से रांची ले गया और वहां रिम्स में भर्ती कराया। रिम्स में उसका दिन भर इलाज हुआ और देर शाम फहीम खान को वापस घाघीडीह जेल लाया गया। सूत्रों की माने तो रिम्स में फहीम के समर्थक भी जुट गए थे। उन्हें भी पता चल गया था कि घाघीडीह जेल प्रशासन फहीम को रिम्स ला रहा है।
फहीम को दिल की बीमारी
फहीम को दिल की भी बीमारी है। इसके पहले उसे 13 मार्च 2018 को दिल में दिक्कत की वजह से जमशेदपुर से रांची ले जाकर रिम्स में भर्ती कराया था। फहीम खान को 13 अप्रैल 2015 को रांची की होटवार जेल से जमशेदपुर के घाघीडीह लाया गया था। तब से वो इसी जेल में बंद है। फहीम पर धनबाद और उसके आसपास के इलाकों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। फहीम सगीर हत्याकांड में उम्र कैद की सजा काट रहा है। गौरतलब है कि फहीम खान पर गैंग्स आफ वासेपुर फिल्म भी बन चुकी है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.