सोनारी में छेड़खानी को लेकर ¨हसक झड़प, पुलिस का लाठीचार्ज
सोनारी इलाके में युवती से छेड़खानी को लेकर सोमवार को दो बस्ती के लोगों के बीच ¨हसक झड़प हो गई।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सोनारी इलाके में युवती से छेड़खानी को लेकर सोमवार को दो बस्ती के लोगों के बीच ¨हसक झड़प हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर सोनारी थाना प्रभारी दल-बल के साथ पहुंचे। पहले लोगों को शांत कराने की कोशिश की। जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद लोग तीतर-बितर हो गए। इसके बाद एहतियातन इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात कर दिए गए।
सोनारी थाना प्रभारी नरेश प्रसाद सिन्हा के मुताबिक लड़की के साथ छेड़खानी को लेकर मनबोध बस्ती व ग्वाला बस्ती के दबंगों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने लाठी, डंडा, रड व अन्य हरवे हथियार के साथ एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव भी हुआ। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और दोनों गुटों के लोगों की जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद मामला शांत हो गया।
--
दोनों पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी
मामला शांत होने के बाद मारपीट करने वाले दोनों बस्ती के लोग थाने पहुंचे। थाने में दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया। एक पक्ष ग्वाला बस्ती के लोगों का था, जिन्होंने मनबोध बस्ती के रहने वाले प्रेम, मनहरण समेत अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया, जबकि दूसरे पक्ष में मनबोध बस्ती के लोगों थे, जिन्होंने ग्वाला बस्ती निवासी भरत सिंह, उसका पुत्र शुभम समेत अन्य लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।
--
स्कूटी टकराने पर हुआ बवाल
सोनारी थाना प्रभारी के मुताबिक मनबोध बस्ती के एक लड़के की स्कूटी गवाला बस्ती निवासी एक लड़की से टकरा गई थी। इसी बात को लेकर दोनों बस्ती के लोगों के बीच मारपीट की घटना हुई।